&format=webp&quality=medium)
इन दिनों अमेरिका के न्यूरोसांइटिस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. (Zee Biz)
अमेरिका के कैनसस सिटी मिसौरी के रहने वाले 26 वर्षीय न्यूरोसाइंटिस्ट कोडी इसाबेल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टिकटॉक पर मौजूद उनका ये वीडियो 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में उन्होंने ब्रेन को बेहतर बनाने के 5 टिप्स दिए हैं. साथ ही बताया है कि किसी भी स्थिति में फंसने पर व्यक्ति को फौरन किसी निर्णय पर पहुंचना चाहिए. असमंजस की स्थिति में नहीं रहना चाहिए. इससे आपके दिमाग की क्षमता प्रभावित होती है और दिमाग ठीक से काम नहीं करता. भारत में टिकटॉक बैन होने के कारण हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते, लेकिन हम आपको उन 5 टिप्स के बारे में आपको जरूर बताएंगे, जो आपके दिमाग को काफी तेज बनाते हैं और उनका जिक्र इसाबेल ने अपने वीडियो में किया है.
न्यूरोसाइंटिस्ट कोडी ने अपने वीडियो में कहा है कि दिमाग को स्वस्थ रखना है तो कभी भी फैसले लेने में देरी न करें. इससे आपका दिमाग कन्फ्यूज होता है. इससे आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होती है. वहीं जब आप कोई भी फैसला तुरंत लेते हो, तो आपका दिमाग सही तरीके से फोकस करता है. इससे आपको ज्यादा तनाव भी नहीं होता और घबराहट भी नहीं होती.
नींद: न्यूरोलॉजिस्ट के मुताबिक कभी भी अपनी नींद को खराब न करें. कम नींद लेने का मतलब है अपने जीवन को कम करना. नींद आपके ब्रेन में इन्फ्लेमेशन कम करने का काम करती है.
मेडिटेशन: नियमित रूप से कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन जरूर करें. ये आपके दिमाग की चिंता, तनाव और अवसाद की स्थिति को नियंत्रित करता है और ब्रेन में इन्फ्लेमेशन को कम करने का काम करता है.
ड्रिंक: ड्रिंक से पूरी तरह से परहेज करें. अल्कोहल आपके ब्रेन में इन्फ्लेमेशन को बढ़ाने का काम करता है और अवसाद पैदा करता है.
वर्कआउट: नियमित रूप से वर्कआउट करें. वर्कआउट को करने से ब्रेन में इन्फ्लेमेशन कम होता है और सीखने की क्षमता बढ़ती है.
डिसीजन: कोडी कहते हैं कि कभी भी निर्णय को होल्ड न करें. निर्णय में देरी करने से भी आपके दिमाग की क्षमता प्रभावित होती है. हम गलतियों से भी कुछ न कुछ सीखते ही हैं. इसलिए किसी भी परिस्थिति में तुरंत फैसला करें और लाइफ में Act, Access, Adjust का रूल बनाएं.