PM Modi बने दुनिया में सबसे पॉपुलर ग्लोबल लीडर, बाइडेन-सुनक को भी छोड़ा पीछे

मॉर्निंग कंसल्ट के ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे में पीएम मोदी दुनिया भर में टॉप पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं. इस लिस्ट में बाइडेन सातवें नंबर पर है और ऋषि सुनक 15वें नंबर पर है.
PM Modi बने दुनिया में सबसे पॉपुलर ग्लोबल लीडर, बाइडेन-सुनक को भी छोड़ा पीछे

Source: Morning Consult 

Popular Globe Leader: पीएम मोदी ने एक बार फिर से लोकप्रियता के मामले में खुद को अव्वल साबित कर दिया है. मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे में पीएम मोदी को 76 फीसदी रेटिंग मिली है जो दुनिया के दिग्गज नेताओं से भी कहीं ज्यादा है. आपको बता दें कि भारत ने हाल ही में जी-20 समिट की मेजबानी सफलतापूर्वक की है. ये सर्वे जी20 समिट के बाद किया गया, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री मोदी दुनिया भर में अपना जलवा बिखेर रहे हैं.

लिस्ट में बाइडेन सातवें नंबर पर

ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे दुनियाभर के 22 नेताओं पर सर्वे किया गया. इसमें पीएम मोदी को 76 फीसदी रेटिंग मिली वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सातवें नंबर पर हैं. उन्हें 40% रेटिंग मिली है जो मार्च के बाद से उनकी हाईएस्ट रेटिंग है. सूची में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट दूसरे स्थान पर हैं जिन्हें 64 फीसदी रेटिंग मिली है और मैक्सिको के राष्ट्रपति एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज़ 61 फीसदी रेटिंग के साथ तीसरे नंबर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पिछली बार से 2% कम रेटिंग

इससे पहले जून 2023 में ग्लोबल लीडर्स की अप्रूवल रेटिंग लिस्ट जारी हुई थी. उसमें भी पीएम मोदी टॉप पर थे, लेकिन पिछली लिस्ट की तुलना में उनकी रेटिंग 2% में कमी देखी गई है, पिछली बार मोदी को 78% अप्रूवल रेटिंग मिली थी. इसके बावजूद भी PM मोदी लगातार कई सालों से इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं.
आपको बता दें कि मोदी की डिसएप्रूवल रेटिंग भी दुनिया में सबसे कम है.

अमित शाह ने बताया सफलता का प्रमाण

गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की इस उपलब्द्धि पर बधाई दी. उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर कहा, ‘मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे से पता चलता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेताओं के बीच की लोकप्रियता बेजोड़ बनी हुई है. यह न केवल विदेश नीति में मोदी सिद्धांत की सफलता का प्रमाण है, बल्कि लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में PM मोदी की उपलब्धियों, उनके जीवन स्तर में सुधार के निस्वार्थ प्रयासों और लोगों के उनके प्रति अटूट विश्वास की वैश्विक मान्यता भी है.’

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6