जुलाई के महीने में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 'स्पेशल ऑप्स 2' समेत ये वेबसीरीज मचाने वाली हैं धमाल

जुलाई का महीना एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी जबरदस्‍त होने वाला है. इस बार जुलाई के महीने में तमाम वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं जिनका आपको लंबे समय से इंतजार है. इसके अलावा कुछ फिल्‍में भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं.
जुलाई के महीने में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 'स्पेशल ऑप्स 2' समेत ये वेबसीरीज मचाने वाली हैं धमाल

वेब सीरीज लवर्स के लिए जुलाई का महीना बेहद खास होने वाला है. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जुलाई के महीने में लगेगा जबरदस्‍त मनोरंजन का तड़का. थ्रिलर, ड्रामा, हिस्टोरिकल और कॉमेडी के साथ इस महीने कई वेब सीरीज दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं. इस लिस्‍ट में 'स्पेशल ऑप्स 2' से लेकर 'द हंट: द राजीव गांधी एसासिनेशन केस' और 'सैंडमैन सीजन 2' तक, तमाम बेहतरीन वेबसीरीज के नाम शामिल हैं. यहां देखिए जुलाई में रिलीज होने वाली वेब सीरीज की पूरी लिस्‍ट.

'द हंट: द राजीव गांधी एसासिनेशन केस'

पत्रकार अनिरुद्ध मित्रा की किताब '90 डेज' पर आधारित वेब सीरीज 'द हंट: द राजीव गांधी एसासिनेशन केस' भारत के इतिहास के एक दर्दनाक अध्याय को पर्दे पर लाने को तैयार है. निर्देशक नागेश कुकुनूर की यह सीरीज राजीव गांधी हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर बनी है, जिसमें अभिनेता अमित सियाल मुख्य भूमिका में हैं. सीरीज 4 जुलाई को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

सुपरहिट सीरीज 'स्पेशल ऑप्स- 2'

नीरज पांडे की सुपरहिट सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रही है. सीरीज में अभिनेता करण टैकर के साथ केके मेनन भी मुख्य भूमिका में हैं, जो एक बार फिर 'हिम्मत सिंह' के किरदार में दिखेंगे. यह जासूसी थ्रिलर की रोमांच और सस्पेंस से भरपूर कहानी 11 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

'सैंडमैन- 2'

नेटफ्लिक्स की फैंटेसी सीरीज 'सैंडमैन' का दूसरा सीजन दो हिस्सों में रिलीज होगा. पहला वॉल्यूम 3 जुलाई को और दूसरा 24 जुलाई को रिलीज होगा. कुल 11 एपिसोड्स के साथ ये सीरीज फैंटेसी और रहस्य के प्रशंसकों को बांधे रखेगी. इन सीरीज के साथ ही कमीडियन वीर दास का स्टैंड-अप शो 'फुल वॉल्यूम' भी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. यह शो 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

ये फिल्‍में भी ओ‍टीटी पर होंगी रिलीज

इन सीरीज के अलावा, अनुराग बसु की मल्टी स्टारर 'मेट्रो...इन दिनों', राजकुमार राव-मानुषी छिल्लर की 'मालिक', विक्रांत मैसी-शनाया कपूर स्टारर 'आंखों की गुस्ताखियां', फातिमा सना शेख और आर माधवन की 'आप जैसा कोई', अभिषेक बच्चन की 'कालीधर लापता', सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की 'परम सुंदरी' के साथ ही 'सन ऑफ सरदार 2', 'किंगडम', 'अक्षरधाम: ऑपरेशन वज्र शक्ति' समेत कई फिल्में भी सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज को तैयार हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6