&format=webp&quality=medium)
रोजमर्रा के भागदौड़ और काम के बोझ से हर किसी को एक छोटा सा ब्रेक चाहिए होता है, ऐसे में अगर आप अपना संडे बेस्ट बनाने की सोच रहे हैं तो चिंता किस बात की. जी हां हमारी दिल्ली दिलवालों की है ना, असल में दिल्ली में घूमने-फिरने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार प्लेस हैं.इस प्लेस को आप फैमिली के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं. तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं दिल्ली की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में, जहां आप आज ही अपने परिवार के साथ जाकर एक यादगार दिन बना सकते हैं.
दिल्ली के दिल में बसा इंडिया गेट सिर्फ एक स्मारक नहीं है, बल्कि हमारे वीर जवानों की शहादत का एक प्रतीक है. इंडिया गेट की विशालता और खूबसूरती देखकर आपको देखकर गर्व महसूस होने वाला है. शाम के समय रंग-बिरंगी लाइटों में नहाया इंडिया गेट और उसके आसपास का कर्तव्य पथ का नजारा कभी ना भूलने वाला होता है.हर बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के साथ आप मजे कर सकते हैं.मानते हैं कि अगर मौसम अच्छा हो, तो पिकनिक मनाने के लिए भी यह बेहतरीन जगह है.
अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर कुछ पल शांति और सुकून के बिताने का मन बना रहे हैं तो फिर आपके लिए लोधी गार्डन एक परफेक्ट ऑप्शन होने वाला है. वास्तुकला का खूबसूरत नमूना दिखाई दे सकता है. चारों ओर फैली हरियाली, सुंदर फूल और शांत वातावरण मन को मोह लेने वाला है. परिवार से साथ वक्त बिताने के लिए बहुत शानदार ऑप्शन है. प्रकृति की सुंदरता के साथ फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यहां बहुत कुछ है.
अगर आप अपने बच्चों का संडे यादगार बनाना चाहते हैं तो फिर राष्ट्रीय बाल भवन उनके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. राष्ट्रीय बाल भवन बच्चों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए बहुत कुछ है ,यहां बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, म्यूजियम, आर्ट गैलरी, स्केटिंग रिंक और तरह-तरह के झूले हैं.इसके अलावा बच्चे यहां अपनी पसंद की एक्टीविटी में भी हिस्सा ले सकते हैं, नई चीजें सीख सकते हैं और खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं.
अगर आपको ऐतिहासिक इमारतों के शौकीन हैं तो फिर हुमायूं का मकबरा आपको जरूर पसंद आएगा.फुल फोटोजैनिक वाली यह जगह शानदार इमारत के साथ ताजमहल जैसी फीलिंग दे सकती है. हुमायूं का मकबरा के चारों ओर फैले चारबाग शैली के बगीचे इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं.आप यहां इस ऐतिहासिक इमारत की नक्काशी और बनावट को देख सकते हैं.यहां घूमने के लिए गाइड की मदद ले सकते हैं.
हुमायूं के मकबरे के पास ही स्थित सुंदर नर्सरी को घूमना आज के टाइम घूमने का बेस्ट ऑप्शन माना जाता है.सुंदर नर्सरी हाल के सालों में दिल्ली वालों की पसंदीदा जगहों में से एक बनकर उभरी है. यह एक तरह का सुंदर सा हेरिटेज पार्क है, जहां पर आपका मन मोह लेने वाला खूबसूरत बगीचे, फव्वारे, झीलें और कई छोटे-छोटे ऐतिहासिक स्मारक मिलने वाले हैं. परिवार से साथ वक्त बिताने के लिए ये बहुत बढ़िया जगह है.यहां शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम और किसानों के बाजार भी अच्छे से लगते है.यहां का एम्फीथिएटर और बोन्साई गार्डन घूमना बिल्कुल ना भूलें.