Manila travel guide: फिलीपींस की राजधानी मनीला (Manila) एक ऐसा शहर है जो पुराने इतिहास, आधुनिक संस्कृति और समुद्री सौंदर्य का अद्भुत संगम पेश करता है. भारतीय यात्रियों के लिए अब यह गंतव्य और भी आसान हो गया है क्योंकि फिलीपींस ने भारतीय पर्यटकों को 14 दिन तक वीज़ा-फ्री एंट्री की सुविधा दी है. साथ ही, Air India की दिल्ली से मनीला तक की नॉन-स्टॉप फ्लाइट ने इस खूबसूरत शहर तक पहुंचना बेहद सुविधाजनक बना दिया है. हाल ही में Air India के केबिन क्रू मेंबर्स ने अपने लेओवर के दौरान मनीला को एक्सप्लोर किया और यहां वे कुछ बेहतरीन जगहें हैं जिन्हें वे खास तौर पर घूमने की सलाह देते हैं.
1/10मनीला की सबसे पुरानी बस्ती Intramuros अपने भीतर फिलीपींस के स्पेनिश काल का इतिहास समेटे हुए है. पत्थरों की सड़कों, पुराने किलों, चर्चों और घोड़ा गाड़ियों से सजा यह इलाका समय में पीछे लौटने का अहसास कराता है. आप चाहें तो बांस की साइकिल किराए पर लेकर इस वॉल्ड सिटी का अनोखा सफर कर सकते हैं. अगर आप सितंबर से जनवरी के बीच यहां आते हैं, तो हर गली में दिखने वाली क्रिसमस डेकोरेशन आपकी यात्रा को और रंगीन बना देगी. स्ट्रीट पर बिकने वाली ‘डर्टी आइसक्रीम’ जरूर ट्राय करें. नारियल के दूध से बनी इस आइसक्रीम में मैंगो, चीज़, एवोकाडो और पर्पल याम (Ube) जैसे फ्लेवर्स बेहद लोकप्रिय हैं.
2/10Intramuros के बीच स्थित Casa Manila एक शानदार संग्रहालय है जो स्पेनिश औपनिवेशिक युग की लाइफस्टाइल को दिखाता है. लकड़ी के फर्नीचर, प्राचीन सजावट और सुंदर फाउंटेन इसे एक टाइम-कैप्सूल जैसा अनुभव बनाते हैं. सुबह 9 बजे खुलते ही यहां पहुंचें ताकि भीड़ और गर्मी से बच सकें, और खूबसूरत आंगन में बिना भीड़ के तस्वीरें क्लिक करें.
3/10Casa Manila से कुछ ही दूरी पर स्थित San Agustin Church फिलीपींस का सबसे पुराना पत्थर का बना चर्च है. इसकी बारोक शैली की वास्तुकला और अंदरूनी कलाकारी देखने लायक है. पास में स्थित San Agustin Museum में सदियों पुराने धार्मिक अवशेष, मूर्तियां, और प्राचीन दस्तावेज़ जरूर देखें.
4/10मनीला की सड़कों पर चलने वाली रंग-बिरंगी Jeepney गाड़ियां इस शहर की पहचान हैं. द्वितीय विश्व युद्ध के पुराने अमेरिकी जीपों से बनी ये मिनी बसें अब स्थानीय परिवहन का अभिन्न हिस्सा हैं. अगर आप पहली बार सवारी कर रहे हैं तो प्रवेश द्वार के पास बैठें ताकि उतरना आसान हो. किराया पास बैठे व्यक्ति को दिया जाता है जो आगे ड्राइवर को सौंपता है.
5/10फिलीपींस के राष्ट्रीय नायक डॉ. जोस रिज़ाल की याद में बना Rizal Park मनीला का सबसे प्रतिष्ठित स्थल है. यहां का विशाल बगीचा, फव्वारे और मूर्तियां शहर की भागदौड़ से राहत देते हैं. पार्क के Chinese Garden में बैठकर शांति का अनुभव लें और पास के तालाब के किनारे पिकनिक मनाएं.
6/10प्रकृति प्रेमियों के लिए यह संग्रहालय बेहद खास है. यहां फिलीपींस की जैव विविधता और इकोसिस्टम की शानदार झलक देखने को मिलती है. संग्रहालय का केंद्रबिंदु है छह मंजिल ऊंचा ‘Tree of Life’, जो पारिस्थितिक तंत्र की आपसी जुड़ाव का प्रतीक है. भीड़ से बचने के लिए ऊपर की मंजिल से नीचे की ओर भ्रमण शुरू करें.
7/10हाल ही में मनीला में जोड़ा गया यह आकर्षण शहर की भीड़ से दूर एक खूबसूरत रिवरसाइड वॉकवे है. सुबह की सैर या शाम के वक्त सूर्यास्त देखने के लिए यह एकदम परफेक्ट जगह है. शाम को यहां स्थानीय स्ट्रीट फूड जैसे फिश बॉल्स, नूडल्स और ‘puto bumbong’ (चावल के केक और नारियल के साथ बनी मिठाई) जरूर ट्राय करें.
8/10Manila Bay के किनारे बना यह कृत्रिम बीच शहर के बीचों-बीच एक शांत माहौल देता है. 3.5 किमी लंबे Baywalk पर घूमते हुए समुद्री हवा और खूबसूरत नज़ारे आपकी थकान मिटा देंगे. शाम को किसी रूफटॉप रेस्टोरेंट से सूर्यास्त देखें और फिलीपीनी व्यंजनों का मजा लें.
9/10मनीला का Binondo इलाका एशियाई खाने के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं. यहां आपको डम्पलिंग से लेकर Hopia (चीनी शैली की मिठाई) तक सब कुछ मिलेगा. साथ ही, मंदिरों और पारंपरिक बाजारों में घूमना भी एक यादगार अनुभव रहेगा. यहां के फूड टूर में शामिल होकर असली स्थानीय स्वाद का अनुभव जरूर लें.
10/10अब Air India की दिल्ली से मनीला तक की सीधी फ्लाइट हफ्ते में 5 दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार) चलती है. Airbus A321neo से यात्रा करते हुए भारतीय यात्री अब फिलीपींस की राजधानी तक आराम और सुविधा के साथ पहुंच सकते हैं.