Christmas 2022: साल 2022 बस कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है. ऐसे में लोग अभी से क्रिसमस और नए साल की तैयारियों में लग गए गए हैं. अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ नए साल की छुट्टियों पर कही घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि भारत में ऐसे कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जहां बेहद कम बजट में क्रिसमस (Christmas 2022) का आनंद ले सकते हैं. आइए देखते हैं इन त्योहारों पर दोस्तों के साथ धूम मचाने के लिए आप कहां-कहा जा सकते हैं.
1/5क्रिसमस के मौके पर शिलॉन्ग का एक अलग ही नजारा होता है. यहां क्रिसमस का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है. नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती समेटे इस जगह पर Christmas से जुड़ी कई सारी एक्टिविटी होती है, जिसका हिस्सा बनकर आप अपने त्योहारों और नए साल के जश्न को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं.
2/5दिसबंर के महीने में पुडुचेरी आना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अपने पुराने फ्रेंच आर्किटेक्चर और ट्रेडिशनल कल्चर को संभाले हुए पुडुचेरी में कई सारे चर्च हैं, जहां आप क्रिसमस का पूरा मजा ले सकते हैं. क्रिसमस के दौरान शाम में यहां के बाजारों में काफी हलचल देखने को मिलती है.
3/5गोवा जाना तो हर यंगस्टर्स की बकेट लिस्ट में होता है. क्रिसमस और न्यू ईयर के समय अगर आप गोवा जा रहे हैं, तो बात ही कुछ और है. यहां कई सारे इवेंट्स और फंक्शन हर वक्त होते रहते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो गोवा एक बेहद ही शानदार ऑप्शन हो सकता है.
4/5केरल अपने खूबसूरत बीचों के लिए फेमस है. इसके साथ ही यहां कई सारे मनमोहक झील भी हैं. अगर आप समुद्र किनारे क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं, तो केरल के Alappuzha या अलेप्पी आ सकते हैं. यहां आप हाउसबोट में भी रह सकते हैं. दिसंबर का महीना यहां आने के लिए बिल्कुल सही माना जाता है.
5/5क्रिसमस की छुट्टियों का मजा अगर आप बर्फ देखते हुए लेना चाहते हैं, तो मनाली एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. सर्दियों के मौसम में यहां बर्फ से ढके पहाड़ देखने का अलग ही आनंद है. वहीं अगर आप एडवेंचर के शौकीन है, तो भी यह आपके लिए एक परफेक्ट लोकेशन साबित हो सकती है.