Offbeat Destinations: ऋषिकेश के आसपास हैं ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस, घूमने का प्‍लान बनाया है तो इन्‍हें मिस न करें

अगर आप भी प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेने के लिए ऋषिकेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बार ऋषिकेश के अलावा आसपास की ऑफबीट डेस्टिनेशंस का मजा जरूर लें. यहां जानिए ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां आपको बेहद सुकूनभरा माहौल मिल सकता है.
Offbeat Destinations: ऋषिकेश के आसपास हैं ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस, घूमने का प्‍लान बनाया है तो इन्‍हें मिस न करें

ऋषिकेश के आसपास हैं ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस, घूमने का प्‍लान बनाया है तो इन्‍हें मिस न करें (Uttrakhand Tourism)

गर्मियों का मौसम आ गया है. इस मौसम में ठंडी और पहाड़ी जगहों पर घूमने का प्‍लान ज्‍यादातर लोग बनाते हैं. ऋषिकेश एक ऐसी जगह है, जहां जाने के लिए बहुत ज्‍यादा प्‍लानिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है. किसी भी लॉन्‍ग वीकेंड में आप वहां घूमने का प्‍लान बना सकते हैं. अगर आप भी प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लेने के लिए ऋषिकेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बार ऋषिकेश के अलावा आसपास की ऑफबीट डेस्टिनेशंस का मजा जरूर लें. यहां जानिए ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां आपको बेहद सुकूनभरा माहौल मिल सकता है.

मरीन ड्राइव और आस्‍था मार्ग

आपने मुंबई के मरीन ड्राइव के बारे में सुना होगा, लेकिन एक मरीन ड्राइव ऋषिकेश में भी है. ये जगह ऋषिकेश से 24 किमी दूर है. इसका रास्‍ता गंगा नदी के साथ-साथ चलता है. सुकून से भरी इस जगह पर आने के बाद आपके मन को बेहद सुखद अहसास होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

हॉट वॉटर स्प्रिंग

ऋषिकेश में स्थित रघुनाथ मंदिर के पास ही एक बेहद पुराना कुंड मौजूद है. कहा जाता है कि इस कुंड में प्रभु श्रीराम ने डुबकी लगाई थी. इस कुंड को हॉट वॉटर स्प्रिंग के नाम से जाना जाता है. ये कुंड त्रिवेणी घाट के पास है.

नीरगढ़ वॉटरफॉल

जंगलों के बीच स्थित नीरगढ़ वॉटरफॉल प्राकृतिक सौंदर्य के लिहाज से पर्यटकों को आकर्षित करता है. ये वॉटरफॉल लक्ष्‍मण झूले से 5 से 7 किमी की दूरी पर है. यहां के क्रिस्‍टल क्‍लीयर पानी में लोग घंटों तक एन्‍जॉय करते हैं. कपल्‍स की ये पहली पसंद में से एक है.

झिलमिल गुफा

मणिकूट पर्वत पर स्थित झिलमिल गुफा भी ऋषिकेश के पास मौजूद एक खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन है. कहा जाता है कि यहां बाबा गुरु गोरख नाथ जी ने सैकड़ों वर्षों तक तपस्या की थी. नीलकंठ मंदिर पहुंचने के बाद आप घने जंगले के बीच चढ़ाई करते हुए इस जगह पर पहुंच सकते हैं.

गरुड़ चट्टी वॉटरफॉल

ऋषिकेश से महज 9 किलोमीटर की दूरी पर गरुड़ चट्टी वॉटरफॉल है. बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती और ज्‍यादा बढ़ जाती है क्‍योंकि मॉनसून में यहां 7 अलग-अलग लेवल्स में पानी बहता है. दूर-दूर से सैलानी इस जगह का आनंद लेने के लिए आते हैं. इस जगह पर सनराइज का भी अपना अलग ही मजा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6