&format=webp&quality=medium)
30 हजार में करें गोवा घूमने का प्लान, IRCTC मार्च में दे रहा सस्ते में टूर करने का मौका, जानें डीटेल
Goa Tour Package: अगर आप मार्च में अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC का Goa vacation टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट है. आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको बजट में गोवा घूमने का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं पैकेज डीटेल.
यहां जानें पैकेज डीटेल
इस IRCTC पैकेज का नाम 'Goa vacation' है. इस पैकेज में आपको नॉर्थ और साउथ गोवा घूमने का मौका मिलेगा. इसके जरिए आप 3 रात और 4 दिन गोवा घूम सकते हैं.
इस लिंक से चेक कर सकते हैं पैकेज-https://www.irctctourism.com//packagedetails/WBA059.pdf
कहां से होगी पैकेज की शुरुआत?
इस टूर पैकेज की शुरुआत भोपाल से से होगी. जहां आपको फ्लाइट से गोवा ले जाया जाएगा. इस टूर पैकेज की शुरुआत 2 मार्च से होगी. इसके अलावा एक पैकेज 9 मार्च के लिए भी है. जिसमें आपको सुबह का नाश्ता और रात का खाना दिया जाएगा.
IRCTC पैकेज के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
अगर आपको इस पैकेज से जुड़ी कोई भी डीटेल चाहिए तो आप नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
ये रहा नंबर
8287931726
9321901862
इसके अलावा आप दिए गए ई-मेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं.
www.irctctourism.com
यहां जानें पैकेज किराया
इस लिंक से चेक करें पैकेज डीटेल
https://irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WBA059
इन डॉक्यूमेंट की होगी जरुरत
पैन कार्ड
आधार कार्ड
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
भोपाल-गोवा-भोपाल सेक्टर के लिए इकोनॉमी श्रेणी की हवाई यात्रा.
शेयरिंग आधार पर ए/सी वाहन द्वारा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन स्थलों का भ्रमण.
3 स्टार या समकक्ष होटल/रिज़ॉर्ट में एसी कमरों में 03 रात ठहरने का मौका.
भोजन में 3 नाश्ता और 3 रात का खाना पैकेज में मिलेगा.
एसआईसी आधार पर एसी वाहन द्वारा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी स्थानान्तरण और दर्शनीय स्थल घूमने का मौका मिलेगा.
प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 01 लीटर पानी की बोतल.
सामान्य यात्रा बीमा