होटल मालिक ऐसे लगाते हैं ग्राहकों को चूना, जरा सा चूके तो करा लेंगे अपना नुकसान

जिस तरह आप होटल की बुकिंग करते समय तमाम चीजों पर ध्‍यान देते हैं, उसी तरह होटल के बिल को भी अच्‍छी तरह देखना चाहिए. होटल मालिक कई बार बिल में कुछ ऐसी चीजें मेंशन कर देते हैं, जिनका पैसा देना बहुत जरूरी नहीं होता. 
होटल मालिक ऐसे लगाते हैं ग्राहकों को चूना, जरा सा चूके तो करा लेंगे अपना नुकसान

घूमने के शौकीन लोग जब भी कहीं जाते हैं तो सबसे पहले बेहतर होटल ढ़ंढते हैं. कई बार लोग जाने से पहले ही इंटरनेट पर होटल की फोटोज, रेटिंग, रिव्‍यू वगैरह सब देख लेते हैं. लेकिन बिल पेमेंट करते समय कई बार ध्‍यान नहीं देते और अपना नुकसान करा बैठते हैं. जिस तरह आप होटल की बुकिंग करते समय तमाम चीजों पर ध्‍यान देते हैं, उसी तरह होटल के बिल को भी अच्‍छी तरह देखना चाहिए. होटल मालिक कई बार बिल में कुछ ऐसी चीजें मेंशन कर देते हैं, जिनका पैसा देना बहुत जरूरी नहीं होता. अगर आपको जानकारी होगी तो आप इस पर आसानी से नेगोशिएट कर सकते हैं. यहां जानिए होटल के बिल का पेमेंट करते समय आपको किन बातों पर गौर करना चाहिए.

सर्विस चार्ज

कई बार होटल मालिक बिल में सर्विस चार्ज शामिल कर देते हैं. ये 5 फीसदी से 15 फीसदी तक हो सकता है. लेकिन सर्विस चार्ज देना या न देना ग्राहक की मर्जी है. इसे कोई जबरन आपसे वसूल नहीं कर सकता. हाल ही में दिल्‍ली हाईकोर्ट ने भी इस पर अपना फैसला सुनाते हुए सीसीपीए की गाइडलाइन को बरकरार रखा और कहा कि होटलों और रेस्तरां के फूड बिल पर सर्विस चार्ज देना ग्राहकों के लिए अनिवार्य नहीं है. ये ग्राहक की मर्जी पर निर्भर करता है. अगर आपके बिल में सर्विस चार्ज लगा है और आप वो नहीं देना चाहते तो आप इसे बिल से हटवा सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं. अगर कोई होटल आपसे जबरन सर्विस चार्ज वसूलता है तो आप इसकी शिकायत उपभोक्‍ता आयोग में कर सकते हैं. ये शिकायत आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं और हेल्पलाइन नंबर 1915 पर भी कॉल करके भी कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

जीएसटी को जरूर चेक करें

आपके होटल का बिल जब दिया जाता है तो उसमें जीएसटी को भी शामिल किया जाता है. लेकिन जब आप होटल का बिल दें तो एक बार जीएसटी पर नजर जरूर डालें. होटल मालिक आपसे आपके रूम पर कितनी जीएसटी वसूल कर रहा है ये आपको पता होना चाहिए. नियम के मुताबिक 7500 रुपए तक रोजाना किराए वाले होटल्स पर 12 फीसदी का जीएसटी लिया जाना चाहिए. अगर होटल रूम का किराया 7501 रुपए या इससे ज्यादा होगा तो जीएसटी की दर 18 फीसदी होगी. ऐसे में अगर आपसे ज्यादा टैक्स वसूला जाता है तो आप इस पर बात करके अपना पैसा कम करवा सकते हैं.

ये भी हैं होटल के पैसे बचाने के तरीके

  • कहीं जाने से पहले ऑनलाइन होटल की कीमत को चेक करें. कोई दुविधा है तो आप डायरेक्‍ट होटल में बात करके कीमत पूछें और उसके बाद नेगोशिएट करके बुकिंग करवा सकते हैं.
  • आजकल कई तरह की वेबसाइट्स हैं जो होटल बुकिंग पर तमाम ऑफर्स देती हैं. इन ऑफर्स की तुलना करें. इसके बाद बेहतर डील जहां दिखे, उसके जरिए बुकिंग करवाएं..
  • होटल बुकिंग करते समय उसमें शामिल ब्रेकफास्‍ट की सुविधा को अवॉयड करें. इससे भी आपके काफी पैसे कम हो जाएंगे.
  • ऑफ सीजन में घूमने की प्‍लानिंग करें और होटल की बुकिंग कराएं. ऐसे में आपको काफी किफायती दामों में होटल मिल सकते हैं.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6