&format=webp&quality=medium)
बाजार की रैली में और चमकेगा ये शेयर (AI जनरेटेड फोटो)
एक दिन की छुट्टी के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान में ट्रेड करते हुए नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स में करीब 1300 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है तो वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स भी 400 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में शेयर मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने भी एक या दो नहीं बल्कि 3 स्टॉक्स को खरीदारी के लिए चुना है.
मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन की राय में HBL Engineering, Genus Power और Thejo Engineering के शेयर में खरीदारी की जा सकती है. ये शेयर लॉन्ग टर्म के लिहाज से चुने गए हैं.
मार्केट एक्सपर्ट ने पहले स्टॉक के तौर पर HBL Engineering को चुना है. एक्सपर्ट के मुताबिक, ये नया शेयर है और महीनों, सालों तक इस स्टॉक को ट्रैक किया गया. उन्होंने आगे कहा कि वो करेक्शन का इंतजार कर रहे थे और इस समय पैसा लगाने का सही मौका है.
ये भी पढ़ें: बाजार का जोश हाई, ब्रोकरेज ने कहा- इन 3 स्टॉक्स में हो सकती है जोरदार कमाई; टेक्निकल चार्ट दे रहा BUY सिग्नल
एक्सपर्ट ने मौजूदा समय में इस शेयर में एंट्री लेने का मौका है क्योंकि टेक्निकल लेवल पर रिक्स रिवॉर्ड रेश्यो सही है. ये स्टॉक अपने 200 DMAs पर है. युद्ध के बाद एनर्जी से जुड़ा कोई भी स्टॉक परफॉर्म ही करेगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
नंबर्स की बात करें तो कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 28% है. कंपनी की रिटर्न ऑन इक्विटी 21 फीसदी है. पिछले 3 साल प्रॉफिट की ग्रोथ 48 फीसदी है. ये कंपनी एक तरह से जीरो डेट कंपनी है. कंपनी पर ना के बराबर कर्ज है.
ये भी पढ़ें: Trade Setup for Today: बाजार ने मान लिया कि युद्ध खत्म? अनिल सिंघवी ने बताया मार्केट में पैसा बनाने का सही तरीका
तिमाही नतीजों की बात करें तो 65 करोड़ रुपए के PAT सामने 220 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग्स 60% है. इसके अलावा कंपनी में घरेलू और विदेशी निवेशकों की शेयरहोल्डिंग्स 6-7 परसेंट है.
| विवरण | दिसंबर 2025 (करोड़ रुपए) |
| रेवेन्यू | 863.65 |
| नेट प्रॉफिट | 217.69 |
| EPS | 7.85 |
| OPM % | 36 |
| NPM % | 25.21 |
| Cash EPS | 8.28 |
मार्केट एक्सपर्ट ने दूसरे स्टॉक पर Genus Power के स्टॉक को चुना है. इस शेयर को भी पहली बार ही खरीदारी के लिए चुना गया है. ये स्टॉक 15 के पीई मल्टीपल पर मिल रहा है क्योंकि स्टॉक के वैल्युएशन्स सस्ते हो चुके हैं.
इस शेयर ने 422 रुपए का अपना हाई बनाया हुआ है. ये क्वालिटी मैनेजमेंट कंपनी है. ये कंपनी मीटरिंग और मीटरिंग सॉल्यूशन्स में बेहतरीन काम करती है. पावर एंसिलरी स्टॉक बढ़िया काम कर रहे हैं. कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है.

नंबर्स की बात करें तो डिविडेंड यील्ड एक परसेंट के आसपास है. बीते 3 साल में प्रॉफिट की ग्रोथ 126 परसेंट है. सेल्स की ग्रोथ 52 फीसदी है. 68 करोड़ रुपए के सामने 148 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है. कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 18-19 फीसदी है. घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी 3-4 फीसदी है.
तीसरा स्टॉक है Thejo Engineering. ये शेयर भी ज्यादा वैल्युएशन पर था और यहां भी करेक्शन का इंतजार था. मिनरल्स प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए ये कंपनी काम करती है. पिछले 7 साल की ग्रोथ 24-25 फीसदी के आसपास रही है. रिटर्न ऑन इक्विटी 18 फीसदी है.
कंपनी में घरेलू और विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 3-4 फीसदी है. इस शेयर को 2080 रुपए के टारगेट के लिए खरीदा जा सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 एक्सपर्ट ने कितने स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है?
3 स्टॉक्स में.
Q2 कौन-कौन से स्टॉक्स चुने गए हैं?
HBL Engineering, Genus Power Infrastructures और Thejo Engineering.
Q3 HBL Engineering के लिए टारगेट क्या है?
₹870–₹930.
Q4 Genus Power के लिए टारगेट क्या है?
₹320–₹340.
Q5 Thejo Engineering के लिए टारगेट क्या है?
करीब ₹2080.