डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद पहले पांच सीजन का हिस्सा थी. इस टीम का मालिक DHCL ग्रुप था. जानिए क्या हुआ था टीम के साथ.
1/6भारतीय क्रिकेट के त्योहार आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. साल 2009 में डेक्कन चाजर्स हैदराबाद ने दूसरा सीजन जीता था.
2/6डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद पहले पांच सीजन का हिस्सा थी. इस टीम का मालिक DHCL ग्रुप था.टीम में एडम गिलक्रिस्ट,कुमार संगकारा, डेल स्टेन, रोहित शर्मा, एंड्र्यू सायमंड्स, हर्शेल गिब्स, प्रज्ञान ओझा और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी थे.
3/6जून 2012 में टीम कर्ज डूब गई और सितंबर में टीम को बेचने की पेशकश की है. कंपनी बैंक गारंटी रिन्यू नहीं करा सकी. यही नहीं, फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को सैलरी भी नहीं दे सकी, जिसके लिए उसे बीसीसीआई से चेतावनी भी मिली.
4/62012 में टीम को टर्मिनेट कर दिया गया. इसी साल सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने फ्रेंचाइजी को खरीदा और आज इसका नाम सनराइजर्स हैदराबाद है.
5/6DHCL ने बीसीसआई के खिलाफ केस किया था. साल 2020 में कोर्ट ने ग्रुप के पक्ष में फैसला सुनाते हुए DHCL ग्रुप को 4814 करोड़ रुपए हर्जाना देने का आदेश दिया था.
6/6बीसीसीआई ने कोर्ट के आदेश को खिलाफ साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट का फैसला पलटते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी महज 36 करोड़ रुपए के हर्जाने की ही हकदार है.