Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 Highlights: कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का फाइनल अर्जेंटीना ने जीत लिया है. पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 3-3 (4-2) से हरा दिया. अर्जेंटीना ने अपने चारों पेनाल्टी कन्वर्ट की. वहीं, फ्रांस सिर्फ 2 ही गोल कर पाया. 2 पेनाल्टी उसने मिस कर दी. इसके साथ ही अर्जेंटीना के लिए 36 साल का सूखा खत्म हो गया. ग्राउंड पर हर तरफ मेसी, मेसी, मेसी के नाम की गूंज रही. लियोनेल मेसी का अपने आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब जीतने का सपना पूरा हो गया है. अर्जेंटीना का भी 36 साल का इंतजार खत्म हुआ. आखिरकार अर्जेंटीना तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चैम्पियन बन गई है.
&format=webp&quality=medium)
Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 Highlights: कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का फाइनल अर्जेंटीना ने जीत लिया है. पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 3-3 (4-2) से हरा दिया. अर्जेंटीना ने अपने चारों पेनाल्टी कन्वर्ट की. वहीं, फ्रांस सिर्फ 2 ही गोल कर पाया. 2 पेनाल्टी उसने मिस कर दी. इसके साथ ही अर्जेंटीना के लिए 36 साल का सूखा खत्म हो गया. ग्राउंड पर हर तरफ मेसी, मेसी, मेसी के नाम की गूंज रही. लियोनेल मेसी का अपने आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब जीतने का सपना पूरा हो गया है. अर्जेंटीना का भी 36 साल का इंतजार खत्म हुआ. आखिरकार अर्जेंटीना तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चैम्पियन बन गई है.
19 Dec 2022, 0:14 (IST)
19 Dec 2022, 0:10 (IST)
19 Dec 2022, 0:05 (IST)
19 Dec 2022, 0:04 (IST)
18 Dec 2022, 11:58 PM (IST)
18 Dec 2022, 11:57 PM (IST)
18 Dec 2022, 11:34 PM (IST)
फाइनल मुकाबले में गोल की हैट्रिक लगाने के बाद किलियन एम्बाप्पे गोल्डन बूट के दावेदार हो गए हैं. उनके इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 8 गोल हो गए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने इस सीजन में कुल 7 गोल दागे.
1. किलियन एमबाप्पे (फ्रांस)- 8 गोल
2. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)- 7 गोल
3. ओलिवर जिरूड (फ्रांस)- 4 गोल
4. जूलियन अल्वारेज (अर्जेंटीना)- 4 गोल
18 Dec 2022, 11:25 PM (IST)
18 Dec 2022, 11:22 PM (IST)
फ्रांस अपना तीसरा गोल भी चूका
अर्जेंटीना ने तीसरा गोल दागा
फ्रांस की टीम ने चौथा गोल दागा
18 Dec 2022, 11:20 PM (IST)
पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने दूसरा गोल भी कर दिया है. अब स्कोर 5-4 हो गया है.
18 Dec 2022, 11:20 PM (IST)
18 Dec 2022, 11:20 PM (IST)
पेनाल्टी शूटआउट में दूसरे स्ट्रोक में फ्रांस इसे कन्वर्ट नहीं कर पाया. अर्जेंटीनाई गोलकीपर का शानदार सेव.
18 Dec 2022, 11:09 PM (IST)
एम्बाप्पे ने पेनाल्टी शूटआउट का पहला गोल कर दिया है.
18 Dec 2022, 11:07 PM (IST)
फ्रांस का पलटवार, स्कोर 3-3, मेसी के बाद अब एम्बाप्पे ने दागा गोल
18 Dec 2022, 11:02 PM (IST)
लियोनल मेसी ने भी पेनाल्टी शूटआउट का पहला गोल कर दिया है.
18 Dec 2022, 11:01 PM (IST)
फ्रांस को 117वें मिनट में पेनाल्टी मिली है.
18 Dec 2022, 10:57 PM (IST)
109वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अपना जादू दिखाया और तीसरा गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 से बढ़त दिलाई. इसी के साथ मेसी ने इस वर्ल्ड कप में अपना 7वां गोल दागा है.
18 Dec 2022, 10:55 PM (IST)
109वें मिनट में लियोनल मेसी ने मैच में रोमांच भर दिया. उन्होंने तीसरा गोल दागकर अपनी टीम को आगे कर दिया. अब महज 3 मिनट बचे हैं. अर्जेंटीना 3-2 से आगे
18 Dec 2022, 10:50 PM (IST)
15 मिनट का पहला एक्स्ट्रा टाइम खत्म हो गया है. इसमें दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. स्कोर अब भी 2-2 पर है. अब दूसरा 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा. इसमें गोल नहीं होता तो फैसला पेनाल्टी शूटआउट से होगा.
18 Dec 2022, 10:48 PM (IST)
Argentina Vs France FIFA World Cup Final 2022 LIVE: मैच का स्कोर

18 Dec 2022, 10:47 PM (IST)
18 Dec 2022, 10:40 PM (IST)
एक्स्ट्रा टाइम के 105वें मिनट में अर्जेंटीना के लुटारो मार्टिनेज के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था. लेकिन, वो फ्रांस की बेहतरीन डिफेंडिंग को नहीं भेद पाए. स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा.
18 Dec 2022, 10:37 PM (IST)
निर्धारित 90 मिनट और इंजरी टाइम के बाद भी फीफा फाइनल का मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच 2-2 की बराबरी पर है. अब मैच में जीत-हार के लिए एक्स्ट्रा टाइम में खेल पहुंच गया है. यदि यहां भी मैच बराबरी पर रहता है, तो फिर पेनल्टी शूटआउट से नतीजा निकाला जाएगा.
18 Dec 2022, 10:37 PM (IST)
96वें मिनट में फ्रांस की टीम ने बड़ा बदलाव किया है. स्टार मिडफील्डर एड्रियन रेबियट को बाहर बुला लिया गया है. उनकी जगह मिडफील्डर यूसुफ फोफाना को मैदान पर भेजा गया.
18 Dec 2022, 10:35 PM (IST)
एम्बाप्पे ने 80 मिनट में पेनल्टी शूट से गोल दागकर स्कोर 2-1 किया. वहीं, 81वें मिनट में फील्ड गोल से स्कोर बराबरी पर पहुंचा दिया. अर्जेंटीना के लिए 23वें मिनट में लियोनल मेसी और 36वें मिनट में एंजल डी मारिया ने एक-एक गोल किया.
18 Dec 2022, 9:20 PM (IST)
एम्बाप्पे ने 100 सेकंड में ठोके 2 गोल. मैच में फ्रांस और अर्जेंटीना 2-2 के बराबरी पर
18 Dec 2022, 8:36 PM (IST)
मेसी के बाद डी मारिया का गोल. अर्जेंटीना 2-0 से आगे
18 Dec 2022, 8:31 PM (IST)
18 Dec 2022, 8:09 PM (IST)
18 Dec 2022, 7:47 PM (IST)
18 Dec 2022, 5:26 PM (IST)
फ्रांस - ह्यूगो लाॅरिस (गोलकीपर), जूलियस कौंडे, राफेल वराने, इब्राहिमा कोनाटे,थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन,, ऑरेलियन टॉचमनी, यूसुफ फोफाना, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जीरूड और कीलियन एम्बाप्पे।
अर्जेंटीना - एमिलियो मार्टिनेज, सर्जियो रोमेरो, टागलियाफिको, निकोलस ओटामेंडी, मोलिना, रोड्रिगो डी पॉल, एल पेरेडेस, एंजो फर्नांडेज, एंजल डी मारिया , लियोनल मेसी और जूलियन अल्वारेज।
18 Dec 2022, 5:25 PM (IST)
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच ट्रॉफी के लिए हो रहे मुकाबले के साथ एक और मुकाबला देखना काफी रोमांचक है. वो है एम्बाप्पे-मेसी के बीच गोल्डन बूट की जंग. दोनों ही प्लेयर ने टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में अबतक 5-5 गोल दाग चुके हैं. ऐसे में इस हाई वोल्टेज मुकाबले में देखना काफी रोचक होगा कि कौन बाजी मारेगा.
18 Dec 2022, 5:03 PM (IST)
फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस भिड़ेंगे. मैच का लुत्फ उठाने के लिए बॉलीवुड सितारे भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. इसमें किंग खान समेत कार्तिक आर्यन भी शामिल हैं.
18 Dec 2022, 4:27 PM (IST)
18 Dec 2022, 3:43 PM (IST)
फ्रांस ने अबतक दो बार ट्रॉफी जीता है. पहली बार ट्रॉफी 1998 में जीती थी, फिर 2018 में चैंपियन बनी. वहीं अर्जेंटीना भी 1978 और 1986 में ट्रॉफी अपने नाम किया था.
18 Dec 2022, 2:38 PM (IST)
2018 के वर्ल्ड कप में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हरा दिया था. इस मैच में फ्रांस की ओर से किलियन एमबाप्पे ने दो गोल किए थे. वहीं मेसी का जादू नहीं चल पाया था.
18 Dec 2022, 1:26 PM (IST)
18 Dec 2022, 11:22 AM (IST)
मैच भारतीय समय के अनुसार, रात 8:30 बजे शुरू होगा, लेकिन अभी से ही इसको लेकर भविष्यवाणी की जाने लगी है. (FIFA World Cup Final Prediction) क्या फ्रांस 60 साल पुराना इतिहास दोहराएगा या फिर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को आखिरी विश्वकप में सबसे शानदार विदाई मिलेगी?
18 Dec 2022, 11:18 AM (IST)
फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) के सेमीफाइनल मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स18 HD चैनल पर उपलब्ध रहेगा.वहीं Jio Cinema ऐप और उसकी वेवसाइट के जरिए भी आप फ्री में फाइनल मुकाबले (How to Watch Fifa World Cup Online Free) का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके साथ ही आप Zeebiz.com पर भी मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट पढ़ सकते हैं.
18 Dec 2022, 11:16 AM (IST)
फाइनल मुकाबले का आयोजन दोहा लुसैल स्टेडियम में किया जाएगा. लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium) इस मुल्क का सबसे बड़ा स्टेडियम है और इसकी क्षमता लगभग 89 हजार दर्शकों की है.