IPL 2026: 16 दिसंबर को Mini Auction! BCCI ने शॉर्टलिस्‍ट किए 350 खिलाड़ी, लिस्‍ट में 35 नए प्‍लेयर्स के नाम

IPL 2026 Auction की तैयारी पूरी हो चुकी है और 350 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी हुई है. इसमें 35 नए नाम शामिल किए गए हैं. क्विंटन डि कॉक, रवि बिश्नोई और कैमरन ग्रीन जैसे स्टार खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहेगी. मिनी नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी.
IPL 2026: 16 दिसंबर को Mini Auction! BCCI ने शॉर्टलिस्‍ट किए 350 खिलाड़ी, लिस्‍ट में 35 नए प्‍लेयर्स के नाम

IPL 2026 की मिनी नीलामी को लेकर अब माहौल पूरी तरह गर्म है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले 1,355 खिलाड़ियों की सूची तैयार की थी, लेकिन इसे शॉर्टलिस्ट करके अब सिर्फ 350 खिलाड़ियों को अंतिम सूची में रखा गया है. इस लिस्ट में कई बड़े विदेशी स्टार्स और नए भारतीय नामों को जगह मिली है. खास बात ये है कि दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक इस लिस्ट के सबसे हॉट नामों में से हैं और उनके लिए फ्रेंचाइज़ी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

अंतिम सूची में 35 नए नाम शामिल

बीसीसीआई की ओर से जारी अपडेट में बताया गया कि 350 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार हो चुकी है. इनमें 35 नए नाम जोड़े गए हैं. नए विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्विंटन डि कॉक बने नीलामी के सबसे चर्चित नाम

क्विंटन डि कॉक का नाम विकेटकीपर-बल्लेबाजों के तीसरे सेट में शामिल है. उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखा गया है. केकेआर द्वारा रिटेन न किए जाने के बाद उन्हें अब नई टीम की तलाश है. उनके IPL अनुभव और हालिया फॉर्म को देखते हुए उम्मीद है कि उनके लिए नीलामी में बोली जमकर लगेगी.

विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में ये नाम शामिल

फाइनल सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं. इनमें से प्रमुख हैं:

  • ट्रेवीन मैथ्यू
  • बिनुरा फर्नांडो
  • कुसल परेरा
  • दुनिथ वेल्लालगे
  • अरब गुल
  • माइल्स हैमंड
  • डैन लेटिगन
  • क्विंटन डि कॉक
  • जॉर्ज लिंडे
  • बायांडा माजोला

भारतीय खिलाड़ियों में 35 नए नाम

फाइनल लिस्ट में भारतीय युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, कनिष्क चौहान, ऋषभ चौहान, यश दिचोलकर और अमन शेखावत जैसे नाम पहली बार इसमें शामिल किए गए हैं.

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी सिर्फ 40

इस बार 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस कैटेगरी में 40 खिलाड़ी हैं जिनमें सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं- रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर.

नीलामी प्रक्रिया कैसे होगी?

बीसीसीआई के मुताबिक नीलामी की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से होगी. पहला सेट बल्लेबाजों का होगा, फिर ऑलराउंडर, विकेटकीपर, फास्ट बोलर, स्पिनर. इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों की बारी आएगी. पहले सेट में कैमरन ग्रीन, डेवोन कॉनवे, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर शामिल हैं.

Auction में लागू होगा Accelerated Round

Accelerated Round खिलाड़ी नंबर 70 के बाद शुरू होगा. 71 से 350 तक के खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे. इसके बाद टीमों से उन खिलाड़ियों के नाम मांगे जाएंगे जिन्हें वो दोबारा नीलामी में देखना चाहेंगी.

Auction कब और कहां होगा?

IPL 2026 Mini Auction 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होगा. भारतीय समय अनुसार ये नीलामी दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस नीलामी में कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं.

FAQs

Q1: IPL 2026 Auction की तारीख क्या है?

नीलामी 16 दिसंबर 2025 को होगी.

Q2: नीलामी में कितने खिलाड़ियों को शामिल किया गया है?

फाइनल सूची में 350 खिलाड़ी शामिल हैं.

Q3: क्या Accelerated राउंड लागू होगा?

हां, खिलाड़ी नंबर 70 के बाद Accelerated Round शुरू होगा.

Q4: क्या क्विंटन डि कॉक इस नीलामी में शामिल हैं?

हां, उनका बेस प्राइस 1 करोड़ है और वो विकेटकीपर सेट में शामिल होंगे.

Q5: सबसे महंगा खिलाड़ी कौन बन सकता है?

कैमरन ग्रीन इस नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6