&format=webp&quality=medium)
IPL 2025 खत्म हो चुका है. इस बार IPL का खिताब जीतने वाली विजेता टीम RCB है. लेकिन इस सीजन में कुछ अनपैक्ड खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से क्रिकेट प्रेमियों पर जबरदस्त छाप छोड़ी है. उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में भी मौका दिया जा सकता है. जानिए इन खिलाड़ियों के बारे में.

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 296.56 की औसत के साथ 252 रन बनाए. इस दौरान एक शतक भी शामिल था. सूर्यवंशी को सुपर 'स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' खिताब से भी नवाजा गया. उन्हें भारत की अंडर-19 टीम में भी चुना गया है.

दिग्वेश राठी का आईपीएल करियर भले ही विवादों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए इस युवा खिलाड़ी ने 17 मैच खेले, जिसमें 475 रन बनाए. इस दौरान प्रियांश के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आए.

आरसीबी के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी वैरिएशन से सभी को प्रभावित किया. दयाल को नई गेंद और डेथ ओवर्स का माहिर गेंदबाज माना जाता है. आईपीएल-2022 में दयाल ने नौ मैच खेले, जिसमें 11 शिकार किए. आईपीएल-2024 में दयाल ने 15 विकेट चटकाए. यही वजह रही कि मेगा ऑक्शन में दयाल को पांच करोड़ रुपये में रिटेन किया गया. उन्होंने इस सीजन 15 मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम किए.

आईपीएल-2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए प्रभसिमरन ने 17 मुकाबलों में 160.53 की औसत के साथ 549 रन बनाए. इसमें चार अर्धशतक शामिल रहे. पिछले सीजन में प्रभसिमरन 334 रन जड़े थे. वह भारत के टॉप ऑर्डर को मजबूत कर सकते हैं.