CT 2025 Final Ind Vs NZ: कब और कहां देखें चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए कितनी जेब करनी होगी ढीली

India vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Live Streaming: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल महामुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. जानिए कब और कहां देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग.
CT 2025 Final Ind Vs NZ: कब और कहां देखें चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए कितनी जेब करनी होगी ढीली

India vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Live Streaming: एक साल से भी कम समय में भारतीय क्रिकेट टीम एक और आईसीसी ट्रॉफी से बस एक कदम दूर है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल महामुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड ने ही आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में भारत की नाक में दम किया है. साल 2000 चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को मात दी थी. वहीं, साल 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड भारत को हरा चुकी है. ऐसे में टूर्नामेंट में अभी तक अपराजित रही टीम इंडिया पिछली कड़वी यादों को भुलाकर तीसरी बाद इस खिताब को जीतने मैदान पर उतरेगी. जानिए कब और कहां देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग.

India vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Live Telecast in TV

भारत बनाम न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मैच का टीवी पर लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 में देख सकते हैं. टीवी पर आप अंग्रेजी और हिंदी में कमेंट्री सुन सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

India vs New Zealand, ICC Champions Trophy 2025 Final FREE Live Streaming in OTT


भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच की ओटीटी में लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार में देख सकते हैं. ओटीटी में आप अंग्रेजी, हिंदी, भोजपुरी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, कन्नड़, हरियाणवी और भोजपुरी में कमेंट्री सुन सकते हैं. हालांकि, इस मैच को देखने के लिए आपको जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जिसकी कीमत 149 रुपए से शुरू होती है.

IND VS NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Venue, Date and Timings of Match

भारत और न्यूजीलैंड का चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल मुकाबला रविवार 09 मार्च 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान दोपहर दो बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

India vs New Zealand, ICC Champions Trophy 2025 Final India Squad

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत , रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती.

India vs New Zealand, ICC Champions Trophy 2025 Final NZ Squad

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6