&format=webp&quality=medium)
Champions Trophy 2025, Team India Squad: इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस का इंतजार खत्म हुआ. सभी कयासों और अनुमानों पर विराम लगाते हुए चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान किया है. जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया है. हालांकि, उनका चयन फिटनेस के आधार पर होगा. इसके साथ इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी यही खिलाड़ी खेलेंगे, केवल जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड सीरीज में आराम दिया गया है. उनकी जगह वनडे सीरीज हर्षित राणा खेलेंगे.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के.एल.राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल.
चैंपियन्स ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है. इसके अलावा बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन की जगह ऋषभ पंत को तरजीह दी गई है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, 'बुमराह को पांच सप्ताह के लिए विश्राम करने के लिए कहा गया था और वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इसके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है.'
आपको बता दें कि घरेलू क्रिकेट में 752 रन बनाने के बावजूद करुण नायर टीम में जगह बनाने से चूक गए. अजीत अगरकर ने कहा, ‘एक और खिलाड़ी के लिए जगह बनाना मुश्किल था और जिन लोगों (बल्लेबाजों) को चुना गया है, उनका औसत 40 से अधिक का है.' इसके अलावा फास्ट बॉलर ऑलराउंडर की जगह स्पिन ऑलराउंडर को तरजीह दी गई है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे में मेलबर्न टेस्ट के शतकवीर नीतिश कुमार रेड्डी की जगह वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है.