&format=webp&quality=medium)
इस बार भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) बिना किसी प्रमुख स्पॉन्सर के मैदान में उतर सकती है. Dream11 ने भारतीय टीम के साथ अपनी डील अचानक खत्म कर दी है, क्योंकि सरकार ने रियल-मनी ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया. इस वजह से BCCI (Board of Control for Cricket in India) अब नए स्पॉन्सर की तलाश में है, लेकिन समय कम होने के कारण एशिया कप तक नए पार्टनर का मिलना मुश्किल लग रहा है.
Dream11 ने 2023 में BCCI के साथ 3 साल के लिए ₹358 करोड़ (लगभग $41 मिलियन) की जर्सी स्पॉन्सरशिप डील की थी. लेकिन नए Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 के तहत रियल-मनी गेमिंग पर पूरी तरह से बैन लग गया. इस कानून के लागू होने से Dream11 इस डील को आगे जारी नहीं रख पा रहा है.
BCCI ने नई स्पॉन्सरशिप के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. वह Invitation for Expression of Interest (EOI) जारी कर रहा है. इच्छुक कंपनियों को 12 सितंबर तक EOI खरीदना होगा और 16 सितंबर तक बोली यानी बिड दाखिल करने होंगे. लेकिन एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर को हो रही है, इसलिए समय बहुत सीमित है.
एशिया कप 2025 UAE (United Arab Emirates) में 9 से 28 सितंबर तक T20I फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत की टीम Group A में है, जहां उसका मुकाबला UAE, पाकिस्तान और ओमान से होगा. ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-4 फेज और फाइनल होंगे.
भारत पहले भी कई बार बिना स्पॉन्सर के खेल चुका है. जैसे Oppo ने 2019 में बीच में ही डील तोड़ दी थी. वहीं बाद में Byju’s की जगह Dream11 ने ले ली थी. इस बार भी राजनीतिक और कानूनी बदलाव की वजह से नया स्पॉन्सर ढूंढने में मुश्किल हो रही है, लेकिन BCCI कानून का पूरी तरह पालन कर रहा है.