Asia Cup 2025 से अब पीछे नहीं हट सकता BCCI, UAE में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होना तय

Asia Cup 2025, India Vs Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे तनावपूर्ण हालात के बावजूद भारत और पाकिस्तान एशिया कप में टकराएंगे. बीसीसीआई अब इस मैच को बहिष्कार नहीं कर सकता है.
Asia Cup 2025 से अब पीछे नहीं हट सकता BCCI, UAE में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होना तय

Asia Cup 2025, India Vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण संबंध के बीच क्या बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान खेलने की अनुमति देगी. क्रिकेट फैंस के मन में लगातार उठ रहे इस सवाल का जवाब बीसीसीआई ने कहीं न कहीं दे दिया है.एशिया कप 2025 में भारत को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को लीग चरण का मैच होना है. हालांकि, बीसीसीआई ने एशिया कप के कार्यक्रम की घोषणा के बाद अब तक इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के बहिष्कार पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

बीसीसीआई की सहमति से तय हुआ कार्यक्रम

आईएएनएस को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, "एशियन क्रिकेट काउंसिल की ढाका में हुई बैठक में बीसीसीआई के प्रतिनिधि वर्चुअली मौजूद थे. बैठक में एशिया कप 2025 के कार्यक्रम को तय किया गया, जिसमें बीसीसीआई की भी सहमति थी. ऐसे में अब बीसीसीआई भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से किनारा नहीं कर सकती है और मैच घोषित कार्यक्रम के अनुसार होगा. बीसीसीआई टूर्नामेंट का मेजबान भी है. ऐसे में अब बोर्ड तय कार्यक्रम से पीछे नहीं हट सकती."

Add Zee Business as a Preferred Source

टी20 फॉर्मेट में होगा एशिया कप

महीनों की अटकलों को विराम देते हुए, एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप के 17वें संस्करण की तारीखों की आधिकारिक घोषणा की. यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, जो 2026 टी20 विश्व कप की तैयारियों के अनुरूप होगा. पहली बार एशिया कप में आठ टीमें भाग लेंगी. भारत और पाकिस्तान को यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, हांगकांग, अफगानिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं.

प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सुपर फोर चरण में आगे बढ़ेंगी, जिसके बाद फाइनल होगा, जिससे टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले होने की संभावना बढ़ गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6