Asia Cup 2022: टी20 क्रिकेट में किस बल्लेबाज के नाम हैं सबसे ज्यादा रन, देखें टॉप 5 बैट्समैन की लिस्ट

Asia Cup 2022: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आज से एशिया कप (Asia Cup 2022) की शुरुआत हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मैच आज मेजबाज श्रीलंका और अफगानिस्तान (Sri Lanka vs Afghanistan) के बीच खेला जाएगा. एशिया कप में टीम इंडिया (Team India) रविवार, 28 अगस्त को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ अपने मिशन की शुरुआत करेगी.
Asia Cup 2022: टी20 क्रिकेट में किस बल्लेबाज के नाम हैं सबसे ज्यादा रन, देखें टॉप 5 बैट्समैन की लिस्ट

Asia Cup 2022: टी20 क्रिकेट में किस बल्लेबाज के नाम हैं सबसे ज्यादा रन, देखें टॉप 5 बैट्समैन की लिस्ट (ICC)

Asia Cup 2022: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आज से एशिया कप (Asia Cup 2022) की शुरुआत हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मैच आज मेजबाज श्रीलंका और अफगानिस्तान (Sri Lanka vs Afghanistan) के बीच खेला जाएगा. एशिया कप में टीम इंडिया (Team India) रविवार, 28 अगस्त को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ अपने मिशन की शुरुआत करेगी. बताते चलें कि साल 2018 के बाद अब 2022 में एशिया कप खेला जा रहा है. कोरोना की वजह से साल 2020 में होने वाले एशिया कप को स्थगित कर दिया था और इसे साल 2021 में आयोजित करने का प्लान बनाया गया था. लेकिन श्रीलंका में कोरोना के मामलों को देखते हुए इसे साल 2021 में भी आयोजित नहीं किया जा सका और आखिरकार इसे रद्द करना पड़ा था.

साल 2018 में खेले गए आखिरी एशिया कप में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराकर खिताब जीता था. साल 2018 में खेला गया एशिया कप 50-50 ओवर वाला एक वनडे टूर्नामेंट था लेकिन इस बार एशिया कप में टी20 मैच खेले जाएंगे. आज हम यहां आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

आरोन फिंच (Aaron Finch)

Add Zee Business as a Preferred Source

इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज आरोन फिंच का नाम है. फिंच ने 92 टी20 मैचों की 92 पारियों में 145.29 की स्ट्राइक रेट और 35.24 की औसत से 2855 रन बनाए हैं. टी20 क्रिकेट में फिंच के नाम 2 शतक और 17 अर्धशतक हैं. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में फिंच का अधिकतम स्कोर 172 रन है. बताते चलें कि इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट का अधिकतम व्यक्तिगत स्कोर भी फिंच के नाम ही है.

पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling)

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आयरलैंड के अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का है. स्टर्लिंग ने 114 मैचों की 113 पारियों में 134.84 की स्ट्राइक रेट और 28.67 की औसत से 3011 रन बनाए हैं. टी20 क्रिकेट में स्टर्लिंग ने 1 शतक और 20 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नॉटआउट 115 रन है.

विराट कोहली (Virat Kohli)

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम है. विराट के नाम टी20 क्रिकेट के 99 मैचों की 91 पारियों में 3308 रन दर्ज हैं. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में विराट का स्ट्राइक रेट 137.66 और औसत 50.12 का है. टी20 में विराट के बल्ले अभी तक कोई शतक नहीं निकला है. लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 30 फिफ्टी लगाई हैं. उनका अधिकतम स्कोर नॉटआउट 94 रन है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

लिस्ट में दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. रोहित ने 132 मैचों की 124 पारियों में 140.26 की स्ट्राइक रेट और 32.28 की औसत से 3487 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में रोहित के नाम 4 शतक और 27 अर्धशतक हैं. बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा ही हैं. टी20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 118 रन है.

मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के ओपनिंग बैट्समैन मार्टिन गप्टिल हैं. गप्टिल ने 121 मैचों की 117 पारियों में 135.80 की स्ट्राइक रेट और 31.79 की औसत से सबसे ज्यादा 3497 रन बनाए हैं. टी20 में उनके नाम 2 शतक और 20 अर्धशतक हैं. क्रिकेट के इस फॉर्मेट में उनका अधिकतम स्कोर 105 रन है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6