पॉल्‍यूशन फ्री है भारत का सबसे छोटा हिल स्‍टेशन, लेकिन रास्‍ते इतने खतरनाक कि सफर तय करने में याद आ जाते हैं भगवान

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो अब तक तमाम हिल स्‍टेशंस को एक्‍सप्‍लोर कर चुके होंगे. लेकिन क्‍या आप जानते हैं भारत के सबसे छोटा Hill Station कौन सा है? यहां जानिए इसके बारे में.
पॉल्‍यूशन फ्री है भारत का सबसे छोटा हिल स्‍टेशन, लेकिन रास्‍ते इतने खतरनाक कि सफर तय करने में याद आ जाते हैं भगवान

ज्‍यादातर लोग जब कहीं घूमने की प्‍लानिंग करते हैं तो लिस्‍ट में हिल स्‍टेशन का नाम सबसे पहले होता है. अभी तो गर्मी के‍ दिन हैं तो हिल स्‍टेशंस पर भीड़ बहुत बढ़ जाती है. अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो अब तक तमाम हिल स्‍टेशंस को एक्‍सप्‍लोर कर चुके होंगे. लेकिन क्‍या आप जानते हैं भारत के सबसे छोटा Hill Station कौन सा है? इस हिल स्‍टेशन का नाम है माथेरान (Matheran). ये जगह महाराष्‍ट्र में है और वहां के टॉप हिल स्‍टेशंस में से एक है. आइए बताते हैं इसके बारे में.

पॉल्यूशन फ्री हिल स्टेशन

माथेरान महाराष्ट्र में पश्चिमी घाट की सह्याद्री पहाड़ी श्रृंखला में स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है. इसे पॉल्यूशन फ्री हिल स्टेशन भी कहा जाता है. माथेरान में दस्तूरी प्वाइंट से आगे किसी भी वाहन को जाने अनुमति नहीं है. यहां से टूरिस्‍ट को पैदल, पालकी या टट्टू से करीब 2.5 किमी की दूरी को तय करना पड़ता है. रास्‍ते में आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

बेहद खतरनाक है यात्रा

माथेरान दुनिया की उन गिनी-चुनी जगहों में से एक है जहां खतरनाक रास्ते होने के कारण गाड़ी ले जाने की इजाजत नहीं है. यहां घूमने के लिए आपको टॉय ट्रेन (Toy Train) से जाना होता है. ये टॉय ट्रेन ऊंचे पहाड़ों के किनारे बेहद कठिन रास्तों से होकर गुजरती है. ऐसे में टॉय ट्रेन में बैठकर सफर करने वालों को भी भगवान याद आ जाते हैं. ये टॉय ट्रेन बेहद घुमावदार रास्‍तों से और खाई के बगल से होकर गुजरती है. इसके लिए ट्रेन के ड्राइवर को खास ट्रेनिंग दी जाती है. सफर के दौरान पर्यटकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

कुदरत के बेहद करीब होने का अहसास

अगर आप इस हिल स्‍टेशन पर घूमने के लिए जाते हैं तो आपको कुदरत के बेहद करीब होने का अहसास होगा. यहां आपको बादलों से घिरे पहाड़ और पहाड़ों से गिरते झरने, खूबसूरत झीलें, पार्क और तमाम व्‍यू पॉइंट्स देखने को मिलेंगे. यहां मौसम भी काफी अच्‍छा रहता है. बारिश के दिनों में बादलों के चलते दूर के नजारे कम देखने को मिल पाते हैं, साथ ही कच्‍चे रास्‍ते होने की वजह से फिसलने का डर बना रहता है.

कैसे पहुंचें माथेरान

अगर आप भी इस खूबसूरत हिल स्‍टेशन की सैर करना चाहते हैं तो आपको पहले मुंबई या पुणे पहुंचना होगा. वहां से रेल मार्ग, बस या टैक्‍सी के जरिए आप नेरल जंक्‍शन तक पहुंच सकते हैं. नेरल जंक्‍शन से आप टॉय ट्रेन लेकर माथेरान पहुंच सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6