&format=webp&quality=medium)
76th Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खास समारोह का आयोजन होता है. इस बार भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड होगी. इस बार रिपब्लिक डे परेड की थीम स्वर्णिम भारत- विकास और विरासत है. इस बार की परेड को 90 मिनट में पूरा किया जाएगा. अगर आप भी इस परेड को देखना चाहते हैं तो जान लीजिए टाइमिंग, रूट और अन्य जानकारी.
जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस की ये परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी. ये परेड विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होकर लाल किले तक जाएगी. 300 आर्टिस्ट्स के साथ इस परेड की शुरुआत होगी. उसके बाद उसके बाद 18 मार्चिंग कंटिजंट और 15 बैंड और 31 तबलू शामिल होंगे. कुल 5000 कलाकार पूरे कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. इस परेड को 90 मिनट में पूरा किया जाएगा.
इस बार की परेड में 'आत्मनिर्भर’ भारत की झलक दिखेगी. गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना अपनी स्वदेशी और आधुनिक सैन्य ताकत का प्रदर्शन करेगी. परेड में नाग मिसाइल सिस्टम, टी-90 भीष्म टैंक, सारथ टैंक, ब्रह्मोस मोबाइल लॉन्चर, चेतक ऑल टेरेन व्हीकल, बजरंग लाइट स्पेशलिस्ट वाहन, अग्निबाण मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर जैसे अत्याधुनिक हथियार और वाहन देखने को मिलेंगे. करीब 77 हज़ार लोग इस बार की परेड देख सकेंगे, अब तक कुल 32 हज़ार टिकट बेचे गए हैं , 10 हज़ार विशेष अतिथि रहेंगे. गणतंत्र दिवस के दिन मेट्रो सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी. 27 जनवरी को पीएम एनसीसी रैली है.
बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण और आकर्षक हिस्सा है. हर साल कर्तव्य पथ पर इसका आयोजन होता है. भारतीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और 21 तोपों की सलामी देकर परेड की शुरुआत होती है. इस परेड में भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और प्रगति का प्रदर्शन करती है. भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के जवान अपने शौर्य के प्रतीक हथियारों और वाहनों के साथ भाग लेते हैं.