जाट के लिए रणदीप हुड्डा ने बदला लुक! खूंखार आवाज और दमदार आवाज से इस दिन भरेंगे सिनेमाघरों में हुंकार

सनी देओल, रणदीप हुड्डा स्टारर अपकमिंग फिल्म 'जाट' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में हुड्डा बहुत खतरनाक खलनायक के अवतार में नजर आने वाले हैं.
जाट के लिए रणदीप हुड्डा ने बदला लुक! खूंखार आवाज और दमदार आवाज से इस दिन भरेंगे सिनेमाघरों में हुंकार

सनी देओल, रणदीप हुड्डा स्टारर अपकमिंग फिल्म 'जाट' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में हुड्डा बहुत खतरनाक खलनायक के अवतार में नजर आने वाले हैं. उनके किरदार का नाम 'रणतुंगा. किरदार के लिए हुड्डा ने वजन बढ़ाने के साथ ही अपनी आवाज के उतार-चढ़ाव पर भी कमाल का काम किया है. प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, “खलनायक हो या हीरो का किरदार, रणदीप किरदार को जीवंत करने के लिए खूब मेहनत करते हैं. 'जाट' भी इससे अलग नहीं है और अपने खलनायक किरदार रणतुंगा को मजबूत करने के लिए वो पहले दिन से जुटे हुए हैं.

पहले भी ट्रांसफॉर्मेशन कर चुके हैं हुड्डा

उन्होंने बताया, रणदीप हुड्डा ने अपने किरदार को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाने के लिए बाल बढ़ाए और अपनी बॉडी पर काम किया ताकि उनका किरदार अधिक खतरनाक दिख सके. हालांकि ये पहली बार नहीं है कि जब रणदीप हुड्डा ने किसी किरदार में जान डालने के लिए ट्रांसफॉर्मेशन किया है. इससे पहले अभिनेता साल 2016 में आई फिल्म 'सरबजीत' और 2024 में रिलीज फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' की भूमिका निभाने के लिए भी काफी मेहनत करके ट्रांसफॉर्मेशन किया था.फैंस उनके इस अंदाज को पसंद भी करते हैं. रणतुंगा के रूप में भी इस बार प्रशंसकों को कुछ नया और बेहतरीन मिलेगा."

Add Zee Business as a Preferred Source

रणतुंगा के किरदार को लेकर ये कह चुके हैं रणदीप

रणतुंगा को लेकर रणदीप ने बताया था कि उन्होंने इससे पहले भी नेगेटिव रोल किए हैं, लेकिन रणतुंगा का किरदार बहुत खतरनाक है. रणदीप ने कहा, “रणतुंगा मेरी किसी भी नकारात्मक भूमिका से ज्यादा खतरनाक है. वह हिंसक, विक्षिप्त और चीजों को लेकर बहुत क्रूर है." कुछ दिन पहले जब इस फिल्‍म का पोस्‍टर सामने आया था, उसमें रणदीप का लुक देखकर ही लोगों को अंदाज हो गया था कि वो एक खूंखार खलनायक का रोल अदा करने वाले हैं और फिल्‍म में सनी देओल को कड़ी टक्‍कर देने वाले हैं.

इस दिन रिलीज होगी ये फिल्‍म

'जाट' का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है. इसमें रणदीप हुड्डा, सनी देओल के साथ विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं. मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने फिल्म का निर्माण किया है, जो सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6