इस राज्‍य सरकार का महिलाओं को तोहफा, International Women’s Day पर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का किया ऐलान

राजस्थान सरकार ने 8 मार्च को विशेष पहल करते हुए पूरे राजस्थान में रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा का ऐलान किया है. ये ऑफर राजस्थान की राज्य सीमा के भीतर चलने वाली सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों पर लागू है.
इस राज्‍य सरकार का महिलाओं को तोहफा, International Women’s Day पर रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का किया ऐलान

वो महिलाएं जो राजस्‍थान में रहती हैं, उनको राज्‍य सरकार ने महिला दिवस 2025 के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है. राजस्थान सरकार ने 8 मार्च को विशेष पहल करते हुए पूरे राजस्थान में रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा का ऐलान किया है. रोडवेज की चेयरपर्सन शुभ्रा सिंह के निर्देश पर ये घोषणा बुधवार को की गई. रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि निशुल्क यात्रा की सुविधा 8 मार्च की मध्य रात्रि से 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

केवल राज्‍य के भीतर मिलेगा फ्री यात्रा का मौका

ये ऑफर राजस्थान की राज्य सीमा के भीतर चलने वाली सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों पर लागू है. एसी और वॉल्‍वो बसें इस योजना में शामिल नहीं हैं. अंतरराज्यीय मार्गों पर यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए फ्री यात्रा केवल राजस्थान की सीमा के भीतर ही लागू होगी. अधिकारी ने बताया कि अगर कोई महिला जयपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही है, तो राजस्थान के भीतर उसकी यात्रा निशुल्क होगी और राज्य की सीमा पार करने के बाद उसे दिल्ली की शेष यात्रा के लिए टिकट खरीदना होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

केवल गैर-एसी बसों में मिलेगी ये सर्विस

राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) ज्योति चौहान ने दोहराया कि मुफ्त यात्रा सुविधा केवल गैर-एसी बसों के लिए उपलब्ध है और यह राजस्थान के अंदर ही सीमित है. उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी गतिशीलता को प्रोत्साहित करना है. अधिकारियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है और इसका उद्देश्य इस विशेष अवसर पर महिलाओं के लिए सुविधाजनक और लागत-मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान करना है.

8 मार्च को मनाते हैं महिला दिवस

बता दें कि महिलाओं के योगदान को पहचानने और सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 को 'एक्सीलरेट एक्शन' थीम पर मनाया जाएगा. एक्सीलरेट एक्शन महिलाओं की प्रगति को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली रणनीतियों, संसाधनों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने का एक विश्वव्यापी आह्वान है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6