Pollution in Delhi: दिल्‍ली में जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आज 16 इलाकों में AQI 400 के पार

देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार ‘बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है. आज शुक्रवार को भी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (Average AQI) 383 दर्ज किया गया. जबकि 16 इलाकों में एक्‍यूआई 400 के पार हो गया.
Pollution in Delhi: दिल्‍ली में जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आज 16 इलाकों में AQI 400 के पार

देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार ‘बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है. आज शुक्रवार को भी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (Average AQI) 383 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक औसत एक्यूआई 383 था. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 246, गुरुग्राम में 281, गाजियाबाद में 321, ग्रेटर नोएडा में 295 और नोएडा में 270 एक्यूआई रहा.

16 इलाकों में 400 से ज्‍यादा पहुंचा एक्‍यूआई

राजधानी दिल्ली के 16 इलाकों में AQI का स्तर 400 से ऊपर बना हुआ है, जिसमें आनंद विहार में 415,अशोक विहार में 418, बवाना में 440, डीटीयू में 411, द्वारका सेक्टर 8 में 413, आईटीओ में 423, जहांगीरपुरी में 447, मुंडका में 428, नरेला में 404 नेहरू नगर में 413, न्यू मोती बाग में 427, पटपड़गंज में 402, पंजाबी बाग में 406, आर के पुरम में 406, रोहिणी में 439, सोनिया विहार में 404, विवेक विहार में 414 वजीरपुर में 434 एक्यूआई रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

13 इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच

दिल्ली के 13 इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया. इसमें अलीपुर में 397, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 400, द्वारका सेक्टर 8 में 391, आईटीओ में 349, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 367, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 399, मंदिर मार्ग में 385, नजफगढ़ में 374, एनएसआईटी द्वारका में 339, ओखला फेस टू में 398, पूसा में 361, शादीपुर में 389, सिरी फोर्ट में 398, श्री अरविंदो मार्ग में 260 और दिलशाद गार्डन में 265 रहा.

AQI के मानक

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है. इसके अलावा 401 से 500 को गंभीर और 450 से अधिक एक्यूआई होने पर गंभीर प्लस की श्रेणी में रखा गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6