Fact Check: आपके पास भी आया सेना को ₹1 दान का मैसेज? जानिए आर्मी के नाम पर चंदे वाला बैंक अकाउंट का सच

PIB Fact Check: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई मैसेज वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक मैसेज में एक बैंक अकाउंट नंबर देकर दावा किया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल सेना के मॉर्डनाइजेशन और हथियार खरीदने में किया जाएगा. जानिए मैसेज की सच्चाई.
Fact Check: आपके पास भी आया सेना को ₹1 दान का मैसेज? जानिए आर्मी के नाम पर चंदे वाला बैंक अकाउंट का सच

PIB Fact Check: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद सोशल मीडिया पर कई फर्जी मैसेज और पोस्ट वायरल हो रहे हैं. भारत सरकार की फैक्ट चेक यूनिट PIB Fact Check ऐसे भ्रामक मैसेज का लगातार पर्दाफाश कर रही है. अब वॉट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक ऐसा ही मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने भारतीय सेना के मॉर्डनाइजेशन और हथियार खरीदने के लिए खास बैंक अकाउंट खोला है. पीआईबी फैक्ट चेक ने मैसेज को भ्रामक बताया है.

मैसेज में बताया है ये बैंक अकाउंट

सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर वायरल मैसेज में एक बैंक खाता- 90552010165915 बताया गया है और नागरिकों से अपील की है कि वह अकाउंट में दान करें. हर दिन भले ही वह एक रुपए ही क्यों न हो, ताकि सेना के लिए नए हथियार को खरीदा जा सकें. साथ ही भारत एक महाशक्ति बन सके. PIB Fact Check के मुताबिक ने दावे को Misleading बताते हुए कहा कि मैसेज में जिस बैंक अकाउंट का जिक्र किया गया है उसका इस्तेमाल सेना के लिए हथियार खरीदने या मॉर्डनाइजेशन के लिए नहीं किया जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस काम के लिए है ये बैंक अकाउंट

वायरल मैसेज में दिया गया- खाता नंबर 90552010165915 AFBCWF फंड का है. इसका इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए नहीं बल्कि मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान देश के लिए अपनी जान देने वाले सैनिकों या गंभीर रूप से घायल होने वाले सैनिकों के परिवारों को तुरंत वित्तीय मदद करने के लिए खोला गया है. ये साल 2016 से ही अस्तित्व में है. इस फंड में जमा होने वाला पैसा सीधे तौर पर इन वीर जवानों के आश्रितों की मदद और उनके कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

Account Name: Armed Forces Battle Casualties Welfare Fund (AFBCWF)

Account No.: 90552010165915

Bank Name: Canara Bank Ltd. DoD, South Block

IFSC Code: CNRB0019055

साल 2022 में रक्षां मंत्री राजनाथ सिंह ने मां भारती के सपूत वेबसाइट www.maabharatikesapoot.mod.gov.in की शुरुआत की थी. PIB Fact Check के मुताबिक नागरिक इस तरह के भ्रामक मैसेज से सावधान रहें. किसी भी खाते में दान करने से पहले, खास तौर से जब सेना या सरकारी योजनाओं का नाम शामिल हो, तो जानकारी की सच्चाई जरूर वेरिफाई कर लें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6