Raju Srivastava Death: हिंदी सिनेमा जगत में छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर करने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार, 21 सितंबर, 2022 को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया. देशभर को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव एक महीने से ज्यादा वक्त से अस्पताल में भर्ती थे. अपने कॉमिक स्किल और ऑब्जर्वेशनल कॉमेडी से सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव महज 58 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन टीवी-फिल्मों और अपनी काबिलियत की वो लंबी-चौड़ी विरासत छोड़ गए हैं.
1/6टीवी की दुनिया में 'गजोधर भैया' के कैरेक्टर से मशहूर राजू ने यूं तो टीवी पर कई बड़े शोज़ में काम किया, यहां तक कि उनकी पहचान ही टीवी शोज़ से बनी थी लेकिन उन्होंने करियर की शुरुआत से ही बड़े पर्दे का भी स्वाद चखना शुरू कर दिया था. हालांकि, ये दूसरी बात है कि कई सालों तक उन्होंने फिल्मों में बिना किसी क्रेडिट के काम किया.
2/6ऐसी कई फिल्में हैं जिसमें उन्होंने बिना क्रेडिट के काम किया है. यानी कि उनके किरदार इतने छोटे थे कि फिल्म के क्रेडिट में उनका नाम ही नहीं डाला गया. ये मंझधार, मिस्टर आज़ाद, इत्तेफाक, ऐसी ही फिल्में हैं.
3/6जिन बड़ी फिल्मों में उन्हें पहचाना गया, उनमें 1989 में आई सलमान खान की 'मैंने प्यार किया' शामिल है. इसमें वो विलेन के साइडकिक बने थे. यह उनके शुरुआती करियर का रोल था, लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग और टैलेंट से उनका यह रोल दर्शकों को पसंद आया.
4/6आमदनी अठन्नी खर्चा रुपय्या भी अपने समय की काफी पॉपुलर फिल्म हुई थी.
5/6वो शाहरुख खान की बाज़ीगर में भी नजर आए थे. इसके अलावा वो खूनी नंबर 1, जंगल लव स्टोरी, लव स्टोरी 98, जहां जाएगा हमें पाएगा जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे.
6/6अगर 2000 के दशक की बात करें तो राजू की अपनी कुछ-कुछ पहचान बनने लगी थी. वो मैं प्रेम की दीवानी हूं, वाह तेरा क्या कहना, लव इन जापान, बिग ब्रदर, जर्नी बॉम्बे टू गोवा में नजर आए.