Indian Railway: आज देश-विदेश में महिलाएं हर जगह अपना नाम रोशन कर रही हैं. बात चंद्रयान की करें या आदित्य L1 की महिलाएं हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं. अगर बार चंद्रयान की करें तो इसमें कुल 54 महिला इंजिनिर्स और साइंटिस्ट ने मिलकर इस प्रोजेक्ट को सक्सेसफुल बनाया था. बात रेलवे की करें तो देश में ऐसे पांच रेलवे स्टेशन है जहां की हर जिम्मेदारी महिलाओं ने अपने हाथों में ले रखी है.
1/5मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन काफी अनोखा रेलवे स्टेशन है. इस स्टेशन की खास बात यह है कि यहां टिकट काउंटर से लेकर TTE तक सभी महिला कर्मचारी है. शुरुआत में यहां कुल 41 महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था. जब यहां महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई तो इसको देखते हुए इसका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2018 में दर्ज किया गया.
2/5जयपुर, के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर भी महिलाओं की तैनाती है. यहां स्टेशन अधीक्षक से लेकर मुख्य टिकट कलेक्टर के पोस्ट पर महिलाओं का कब्जा है. साल 2018 में रेलवे की तरफ से यह फैसला लिया गया कि यहां हर एक पोस्ट पर महिलाओं की तैनाती हो.
3/5ये देश का ऐसा तीसरा रेलवे स्टेशन है जहां सिर्फ महिलाओं की तैनाती की गई है. रेलवे की तरफ से महिला सशक्तिकरण को लेकर यह कदम उठाया गया है. यह मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन में है.
4/5अहमदाबाद का मणिनगर देश का चौथा ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां का कार्यभार सिर्फ महिलाओं के कंधे पर है. यह स्टेशन पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है.
5/5दक्षिण मध्य रेलवे का गुंटूर रेलवे स्टेशन एक ऐसा रेलवे स्टेशन है. जहां सभी पोस्ट पर महिलाओं को तैनात किया गया है.