15 अगस्त को 78th स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) का दिन मूवी लवर्स के लिए बहुत खास रहेगा. इस दिन स्त्री-2 से लेकर कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. दर्शकों को लंबे समय से इन फिल्मों का इंतजार था. वर्किंग लोगों के लिए ये दिन छुट्टी का होगा तो ऐसे में वो परिवार के साथ फिल्म देखकर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. देखिए कौन सी फिल्में 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही हैं-
1/5श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का लंबे समय से लोगों को इंतजार है. ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.
2/5ये फिल्म भी 15 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, फरदीन खान और तापसी पन्नू जैसे कई स्टार्स हैं. इसका मुकाबला 'स्त्री 2' से माना जा रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. ये फिल्म अक्षय कुमार के लिए अहम होने वाली है, क्योंकि उनकी पिछली 'सरफिरा', 'बड़े मियां छोटे मियां-2', वगैरह ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थीं
3/5वेदा फिल्म के साथ जॉन अब्राहम एक बार फिर एक्शन फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म की कहानी एक यंग लड़की पर आधारित है जिसे बदला लेना है. जॉन फिल्म में उसकी मदद करते हुए मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे. जॉन के साथ फिल्म में शार्वरी वाघ और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म स्त्री-2 और खेल-खेल में को टक्कर देगी.
4/5साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की फिल्म 'डबल इस्मार्ट' भी 15 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है. ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. ये फिल्म राम पोथिनेनी और जगन्नाध की 2019 की साइंस-फाई एक्शन फिल्म 'आईस्मार्ट शंकर' का सीक्वल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था.
5/5तलंगान फिल्म भी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर ये साउथ इंडियन फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनियाभर में रिलीज होगी.