Christmas 2022: दिसंबर का महीना शुरू होते ही पूरी दुनिया में क्रिसमस (Christmas 2022) की धूम शुरू हो जाता है. क्रिसमस के मौके पर ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशियां मनाते है. पूरी दुनिया में क्रिसमस को मनाने के अलग-अलग तरीके हैं. इसमें कुछ काफी मजेदार तो कुछ डरावने भी हैं. आइए आज जानते हैं क्रिसमस के त्योहार से जुड़े ये अजीबोगरीब तरीके.
1/5नॉर्वे में क्रिसमस पर लोग अपने घर के सभी झाड़ू को छिपा देते हैं. ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस की शाम में शैतान झाड़ू पर सवार होकर अपना शिकार ढूंढने निकलते हैं. ऐसा माना जाता है कि जिस घर में इन शैतानों को झाड़ू दिख जाती है वह वहीं रहना शुरू कर देते हैं.
2/5पूरी दुनिया में जहां लोग अपने क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी रोशनी और खिलौने से सजाते हैं, वहीं यूक्रेन में लोग अपने क्रिसमस ट्री को मकड़ी के जाले से सजाते हैं. इसके पीछ एक कहानी भी है. दरअसल एक बहुत ही गरीब महिला के पास अपने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए कुछ भी नहीं था, तो उसने इसे मकड़ी के जाले से सजाया. सूरज की रौशनी पड़ते ही यह जाले सोने और चांदी में बदल गए.
3/5ऑस्ट्रिया में लोग क्रिसमस को बहुत ही अनोखे ढंग से मनाते हैं. इस दिन लोग भूतों की वेशभूषा में सड़कों पर निकलते हैं. ऐसा माना जाता है कि सेंट निकोलस का दुश्मन राक्षस क्रैम्पस इस दिन सड़कों पर दिखने वाले बच्चों को उठा ले जाता है. इसलिए लोग भूतों के ड्रेस में बच्चों को डराते हैं.
4/5पुर्तगाल में ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस पर आपके पूर्वज आपके साथ क्रिसमस पर डीनर करने आते हैं. इसलिए खाने की मेज पर लोग अपने पूर्वजों के लिए भी खाने की प्लेटें लगाते हैं.
5/5वेनेजुएला में लोग क्रिसमस के मौके पर रोलर स्केट में चर्च जाते हैं. 1960 के दशक में शुरू हुई इस परंपरा को लोग भी मनाते हैं.