ChatGPT Studio Ghibli: पॉपुलर चैटबॉट AI ChatGPT ने लोगों के लिए एक ऐसा अनोखा फीचर लॉन्च किया है, जिसने आते ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. ये नया फीचर Studio Ghibli जैसी इमेज का है. चैटजीपीटी के इस फीचर में यूजर्स अपने किसी भी पसंदीदा तस्वीर, कोई पिक्चर की इमेज और पॉपुलर मीम को Studio Ghibli जैसी इमेज में कंवर्ट कर सकते हैं.
1/9ChatGPT के इस फीचर ने आते ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के फोटोज शेयर करना शुरू दिया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
2/9चैटजीपीटी के इस नए फीचर का इस्तेमाल प्लस, प्रो, टीम सब्सक्राइबर्स कर सकते हैं. इसके अलावा ये फीचर OpenAI वीडियो मॉडल Sora पर भी मिलता है.
3/9चैटजीपीटी के इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको चैटजीपीटी में इमेज क्रिएटर ऑप्शन में जाना होगा. यहां आप सही प्रॉम्ट देकर इमेज बनवा सकते हैं.
4/9चैटजीपीटी में Studio Ghibli जैसी इमेज बनवाने के लिए आप 'Can you turn this into a Ghibli style photo?', 'Show me in Studio Ghibli style.', 'How would Ghibli sketch my features?' जैसे प्रॉम्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
5/9Ghibli पिक्चर्स (Studio Ghibli) एक जापानी एनीमेशन स्टूडियो है, जो अपनी खूबसूरत और भावनात्मक रूप से गहरी एनिमेटेड फिल्मों के लिए जाना जाता है. इसकी फिल्में शानदार हस्तनिर्मित एनीमेशन, विस्तृत दुनिया और अद्भुत कहानियों के लिए प्रसिद्ध हैं.
6/9Studio Ghibli की स्थापना 1985 में हयाओ मियाज़ाकी (Hayao Miyazaki), इसाओ ताकाहाता (Isao Takahata) और तोशियो सुजुकी (Toshio Suzuki) ने की थी.
7/9My Neighbor Totoro (1988), Spirited Away (2001), Princess Mononoke (1997), Howl's Moving Castle (2004), Grave of the Fireflies (1988)
8/9Studio Ghibli अपने सुंदर और डिटेल्ड बैकग्राउंड, गहरी भावनात्मक कहानियां, मजबूत महिला किरदार और प्रकृति और जादू का सुंदर मेल के लिए जाना जाता है.
9/9ChatGPT के इस फीचर्स का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर लोगों ने पॉपुलर मीम को भी Studio Ghibli में कंवर्ट किया है.