आजकल जिस तरह से गर्मी बढ़ गई है, बिना AC के रह पाना मुश्किल होता जा रहा है. लेकिन एसी जितना ज्यादा चलेगा, उतनी तेज आपकी बिजली का मीटर भी दौड़ेगा और बिल तेजी से बढ़ेगा. यहां जानिए वो तरीके जो आपके घर को नेचुरली ठंडा रखने में मदद करेंगे. इससे आपको एसी की जरूरत ही महसूस नहीं होगी, ऐसे में बिजली के बिल की टेंशन भी खत्म होगी.
1/6अगर आपके घर में बहुत ज्यादा सामान है और रूम में स्पेस नहीं है तो गर्म हवा उस हिस्से में घूम-घूमकर उसे ज्यादा गर्म करेगी. बेहतर होगा कि आप पहले घर को ऑर्गेनाइज्ड करें और वो सारी एक्स्ट्रा चीजें हटा दें जिसकी आपको जरूरत नहीं है.
2/6अगर एसी के बिना घर को ठंडा रखना है तो पंखे के सामने बर्फ से भरा एक बकेट रख सकते हैं. गर्मी दूर करने के मामले में इसे काफी कारगर माना जाता है. जैसे ही हवा बर्फ के ऊपर से गुजरती है, य ठंडी हो जाती है, जिससे कमरे में ठंडी और ताजी हवा भर जाती है.
3/61-1 लीटर प्लास्टिक की बोतल में पानी को भरकर उसमें बर्फ जमा लें. अब इसे एक ट्रे पर रखें और एक नम कपड़े से ढक दें. फिर इसे पंखे या घर के कूलर के सामने रखें. इससे ठंडी बोतल के संपर्क में आकर हवा ठंडी हो जाएगी और आपके कमरे की हीट को धीरे-धीरे कम कर देगी.
4/6घर में अगर सीधे खिड़की से धूप आती है तो दोपहर में खिड़कियां खुली न रखें. सुबह 5 से 8 और शाम 7 से 10 बजे खिड़कियां जरूर खोलकर रखें. खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं और हॉल या डाइनिंग स्पेस पर एक एग्जॉस्ट फैन लगवाएं. बेडशीट, सोफा कवर, कुशन कवर वगैरह हल्के कलर के इस्तेमाल करें. कालीन बिछा रखी है तो उसे हटा दें, इसकी वजह से भी घर ठंडा नहीं हो पाता.
5/6किचन से भी गर्मी बहुत बढ़ती है. कोशिश करें कि खाना वगैरह दोपहर से पहले बना लें. खाना बनाते समय किचन का एग्जॉस्ट या चिमनी को जरूर ऑन करें, ताकि किचन की गर्मी बाहर निकल सके. रात में भी सोते समय घर के खिड़की दरवाजे खोल लें और एग्जॉस्ट ऑन रहने दें.
6/6बालकनी छोटी हो या बड़ी, वहां कुछ ऐसे पौधे लगाएं जो ठंडक देंगे. बालकनी में खसखस की शीट भी टांग सकते हैं. जब कमरे में हों तो इसे गीला कर लीजिए, ये ठंडी हवा देगी. अगर मकान में रहते हैं तो घर की छत पर, एंट्रेंस पर पौधे लगाएं. घर के अंदर भी इनडोर प्लांट लगा सकते हैं.