Padma Awards: दिल्‍ली, यूपी से लेकर महाराष्‍ट्र तक, किस राज्‍य में किनको मिला कौन सा पुरस्‍कार, देखें पूरी लिस्‍ट

इस बार कुल 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री से नवाजा गया. ये पुरस्कार उन लोगों को दिए गए, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य किए हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जानिए किस राज्‍य में कितने लोगों को मिला पद्म पुरस्‍कार.
Padma Awards: दिल्‍ली, यूपी से लेकर महाराष्‍ट्र तक, किस राज्‍य में किनको मिला कौन सा पुरस्‍कार, देखें पूरी लिस्‍ट

भारत सरकार ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी. इसमें देश के तमाम क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया. इस बार कुल 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री से नवाजा गया. ये पुरस्कार उन लोगों को दिए गए, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य किए हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु और महाराष्ट्र की 13/13 शख्सियतों को पद्म पुरस्कार मिले. इसके अलावा उत्तर प्रदेश 10 शख्सियतों को यह पुरस्कार मिले. साथ ही कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की 9-9 शख्सियतों को यह पुरस्कार मिला है. आइए जानते हैं किस राज्य में कितने लोगों को यह पुरस्कार मिले.

आंध्र प्रदेश में कुल 5 लोगों को मिला

नंदमुरी बालकृष्ण (कला) (पद्म भूषण), मदुगुला नागफानी शर्मा (कला) (पद्मश्री), मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत) (कला) (पद्म श्री), वादिराज रघवेन्द्रचार्य पंचमुखी (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री), के एल कृष्णा (साहित्य और शिक्षा) (पद्मश्री).

Add Zee Business as a Preferred Source

असम से कुल 5 नाम हैं

जतिन गोस्वामी (कला) (पद्म भूषण), अनिल कुमार बोरो (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री), गीता उपाध्याय (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री), जोनअचरण बथारी (कला) (पद्म श्री), रेबा कांत महंता (कला) (पद्म श्री).

बिहार के 7 लोगों को नवाजा गया

शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) (कला) (पद्म विभूषण), सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) (लोक-कार्य) (पद्म भूषण), भीम सिंह भावेश (सामाजिक कार्य) (पद्म श्री), हेमंत कुमार (चिकित्सा) (पद्म श्री), किशोर कुनाल (मरणोपरांत) (सिविल सेवा), निर्मला देवी (कला) (पद्म श्री), विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज (अन्य - आध्यात्मिकता) (पद्म श्री).

दिल्ली के 8 लोगों को मिला पद्म पुरस्‍कार

बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) (साहित्य एवं शिक्षा) (पद्म भूषण), कैलाश नाथ दीक्षित (पुरातत्व) (पद्म भूषण), बैरी गोडफ्रे जॉन (कला) (पद्म श्री), भारत गुप्त (कला) (पद्म श्री), सी एस वैद्यनाथन (सार्वजनिक मामले) (पद्म श्री), नीरजा भटला (चिकित्सा) (पद्म श्री), रामदराश मिश्रा (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री), सुरेंद्र कुमार वसल (विज्ञान और इंजीनियरिंग) (पद्म श्री).

7 लोग गुजरात के किए गए सम्‍मानित

कुमुदिनी रजनीकांत लखिया (कला) (पद्म विभूषण), चंद्रकांत सोमपुरा (अन्य - वास्तुकला) (पद्म श्री), चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री), परमार लवजीभाई नागजीभाई (कला) (पद्म श्री), रतन कुमार परिमू (कला) (पद्म श्री), तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री), सुरेश हरिलाल सोनी (सामाजिक कार्य) (पद्म श्री).

हरियाणा में इन दो लोगों को मिला अवॉर्ड

हरविंदर सिंह (खेल) (पद्म श्री), संत राम देसवाल (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री).

जम्मू और कश्मीर से भी 2 नाम हैं इस लिस्‍ट में

फारूक अहमद मीर (कला), ललित कुमार मंगोत्रा (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री).

कर्नाटक में इन 9 लोगों को मिला

लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला) (पद्म विभूषण), ए सूर्य प्रकाश (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता) (पद्म भूषण), अनंत नाग (कला) (पद्म भूषण), भीमव्वा दोड्डबलप्पा शिल्लेक्याथारा (कला) (पद्म श्री), हसन रघु (कला) (पद्म श्री), रिकी ज्यान केज (कला) (पद्म श्री), वेन्कप्पा अंबाजी सुगतेकर (कला) (पद्म श्री), प्रशांत प्रकाश (व्यापार और उद्योग) (पद्म श्री), विजयलक्ष्मी देशमाने (चिकित्सा) (पद्म श्री).

केरल के ये 5 लोग हुए सम्‍मानित

एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य और शिक्षा) (पद्म विभूषण), जोस चाको पेरियाप्पुरम (चिकित्सा) (पद्म भूषण), पी आर श्रीजेश (खेल) (पद्म भूषण), इनिवालप्पिल मनि विजयन (खेल) (पद्म श्री), के ओमनाकुट्टी अम्मा (कला) (पद्म श्री).

मध्य प्रदेश के इन 6 लोगों को मिला अवॉर्ड

बुधेंद्र कुमार जैन (चिकित्सा) (पद्म श्री), भैरू सिंह चौहान (कला) (पद्म श्री), हरचंदन सिंह भट्टी (कला) (पद्म श्री), जगदीश जोशीला (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री), सल्ली होलकर (व्यापार और उद्योग) (पद्म श्री), सुभाष खेतुलाल शर्मा (अन्य - कृषि) (पद्म श्री).

महाराष्ट्र से इन 13 लोगों को किया गया सम्‍मानित

मनोहर जोशी (मरणोपरांत) (लोक-कार्य) (पद्म भूषण), शेखर कपूर (कला) (पद्म भूषण), पंकज उधास (मरणोपरांत) (कला) (पद्म भूषण), अच्युत रामचंद्र पालव (कला) (पद्म श्री), अशोक लक्ष्मण सराफ (कला) (पद्म श्री), अश्विनी भिड़े देशपांडे (कला) (पद्म श्री), अरुंधती भट्टाचार्य (व्यापार और उद्योग) (पद्म श्री), चैत्रम देवचंद पवार (सामाजिक कार्य) (पद्म श्री), जसपिंदर नरूला (कला) (पद्म श्री), मारुति भुजंगराव चितंपल्ली (साहित्य और शिक्षा) (पद्म श्री), रणेंद्र भानु मजूमदार (कला) (पद्म श्री), वसुदेव कामथ (कला) (पद्म श्री), विलास डांगरे (चिकित्सा) (पद्म श्री).

इन राज्‍यों से भी 1-1 को मिला

  • मणिपुर से थियाम सूर्यमुखी देवी (कला) (पद्म श्री)
  • मेघालय से डेविड आर सिएमलीह (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री)
  • मिजोरम से रेंथलेई लालरवना (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री)
  • नागालैंड से एल हांगथिंग (अन्य - कृषि - पद्म श्री)
  • पुड्डुचेरी से पी डचनामूर्ति (कला - पद्म श्री)
  • सिक्किम से नरेन गुरुंग (कला - पद्म श्री)
  • त्रिपुरा से अरुणोदय साहा (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री)
  • अरुणाचल प्रदेश से जुमदे योमगम गमलिन (सामाजिक कार्य) (पद्मश्री).
  • चंडीगढ़ से न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (लोक-कार्य) (पद्म विभूषण).
  • छत्तीसगढ़ से पांडी राम मंडावी (कला) (पद्म श्री).
  • गोवा से लिबिया लोबो सरदेसाई (सामाजिक कार्य) (पद्म श्री).
  • हिमाचल प्रदेश से हरिमन शर्मा (अन्य - कृषि) (पद्म श्री).
  • झारखंड से महाबीर नायक (कला) (पद्म श्री).

ओडिशा से 4 नाम हैं

अद्वैत चरण गदनायक (कला - पद्म श्री), अशोक कुमार महापात्र (चिकित्सा - पद्म श्री), दुर्गा चरण रंबीर (कला - पद्म श्री), प्रतिभा सत्पथी (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री)

पंजाब से 2 नाम हैं शामिल

हरजिंदर सिंह नगरवाले (कला - पद्म श्री), ओंकार सिंह पहवा (व्यापार और उद्योग - पद्म श्री)

राजस्थान के इन 3 लोगों को मिला

बैजनाथ महाराज (अन्य - आध्यात्मिकता - पद्म श्री), बेगम बतूल (कला - पद्म श्री), शीन काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा) (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री)

तमिलनाडु से 13 लोगों को मिला ये सम्‍मान

नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग - पद्म भूषण), एस अजित कुमार (कला - पद्म भूषण), शोभना चंद्रकुमार (कला - पद्म भूषण), के दामोदरन (अन्य - खान-पान - पद्म श्री), एम डी निवास (विज्ञान और इंजीनियरिंग - पद्म श्री), लक्ष्मीपति रामासुब्बैयर (साहित्य और शिक्षा - पत्रकारिता - पद्म श्री), गुरुवायुर दोरई (कला - पद्म श्री), आर अश्विन (खेल - पद्म श्री), आर जी चंद्रमोगन (व्यापार और उद्योग - पद्म श्री), राधाकृष्णन देवसेनापथी (कला - पद्म श्री), सीनी विश्वनाथन (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री), वेलु आसान (कला - पद्म श्री), पुरिसाई कन्नप्पा संबंदन (कला - पद्म श्री)

तेलंगाना से 2 नाम हैं

दुर्वुर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा - पद्म विभूषण), मंडा कृष्ण मडिगा (सार्वजनिक मामले - पद्म श्री)

उत्तर प्रदेश से इन 10 लोगों को मिला सम्‍मान

रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा - पत्रकारिता - पद्म भूषण), साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य - पद्म भूषण), अशुतोष शर्मा (विज्ञान और इंजीनियरिंग - पद्म श्री), गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री), हृदय नारायण दीक्षित (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री), नारायण (भुलै भाई) (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामले - पद्म श्री), सत्यपाल सिंह (खेल), सैयद ऐनुल हसन (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री), श्याम बिहारी अग्रवाल (कला - पद्म श्री), सोनिया नित्यानंद (चिकित्सा - पद्म श्री).

उत्तराखंड से 2 नाम हैं

ह्यू और कॉलीन गांटज़र (मरणोपरांत) (द्वय - साहित्य और शिक्षा - पत्रकारिता - पद्म श्री), राधा बहिन भट्ट (सामाजिक कार्य - पद्म श्री).

पश्चिम बंगाल से 9 नाम हैं शामिल

अरिजीत सिंह (कला - पद्म श्री), गोकुल चंद्र दास (कला - पद्म श्री), ममता शंकर (कला - पद्म श्री), पवन गोयनका (व्यापार और उद्योग - पद्म श्री), सज्जन भजंका (व्यापार और उद्योग - पद्म श्री), स्वामी प्रदीप्तानंद (कार्तिक महाराज) (अन्य - आध्यात्मिकता - पद्म श्री), तेजेंद्र नारायण मजूमदार (कला - पद्म श्री), नागेंद्र नाथ रॉय (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री), विनायक लोहानी (सामाजिक कार्य - पद्म श्री).

अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में इन 10 नाम शामिल

ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), (जापान) (व्यापार और उद्योग - पद्म विभूषण), विनोद धाम (विज्ञान और इंजीनियरिंग - पद्म भूषण) (संयुक्त राज्य अमेरिका), अजय वी भट्ट (विज्ञान और इंजीनियरिंग - पद्म श्री) (संयुक्त राज्य अमेरिका), अरविंद शर्मा (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री) (कनाडा), चेतन ई चितनिस (विज्ञान और इंजीनियरिंग - पद्म श्री) (फ्रांस), नितिन नोहरिया (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री) (संयुक्त राज्य अमेरिका), सेथुरामन पंचानाथन (विज्ञान और इंजीनियरिंग - पद्म श्री) (संयुक्त राज्य अमेरिका), स्टीफन नैप्प (साहित्य और शिक्षा - पद्म श्री) (संयुक्त राज्य अमेरिका), शेखा शैखा अली अल-जबर अल-सबाह (चिकित्सा - पद्म श्री) (कुवैत), जोनास मासेटी (अन्य - आध्यात्मिकता - पद्म श्री) (ब्राजील).

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6