&format=webp&quality=medium)
इजराइल में इस वक्त युद्ध चल रहा है. फिलिस्तीन समर्थक हमास ने इजराइल पर हमला बोल दिया है, जिसके चलते हज़ारों लोगों की जान जा चुकी है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इजरायल में फंस गई थीं. शनिवार दोपहर से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. लेकिन चिंतित करने वाली खबरों के बीच हाल में एक खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक नुसरत भरुचा एयरपोर्ट एरिया पहुंच गई हैं और अब सुरक्षित हैं.
नुसरत भरुचा की टीम मेंबर ने रविवार (8 अक्टूबर) को जानकारी दी कि नुसरत से संपर्क हो गया है. एक्ट्रेस बिल्कुल सुरक्षित हैं. वो इजरायल से बाहर निकलने के लिए एयरपोर्ट एरिया पहुंच चुकी हैं. एक्ट्रेस जल्द ही फ्लाइट लेकर इजरायल से रवाना होंगी और अपने देश लौटेंगी.
दरअसल नुसरत भरुचा हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए इजरायल गई थीं. लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गईं. एक्ट्रेस की टीम ने इस बारे में जानकारी दी थी.
टीम ने जानकारी देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस एक बेसमेंट में हैं और सुरक्षित हैं. लेकिन चिंता उस वक्त बढ़ गई थी जब नुसरत से इस बातचीत के बाद उनकी टीम का संपर्क टूट गया. लेकिन अब उनकी टीम मेंबर ने राहत की जानकारी देते हुए कहा कि नुसरत जल्द ही भारत आने की वापसी करेंगी और अब वह सेफ हैं.
बता दें कि शनिवार से ही गाजा के अलग-अलग हिस्सों में बमबारी जारी है. इस हमले में अब तक इजराइल और फिलस्तीन दोनों के ही सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के हमले को युद्ध की शुरुआत करना बताया है. हमास के जरिए इजराइल पर हाल के सालों में किया गया ये सबसे बड़ा हमला है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें