&format=webp&quality=medium)
New Year 2025 का आगाज होने जा रहा है. आज साल 2024 का आखिरी दिन है. जाहिर है कि नए साल के स्वागत के लिए जश्न की तैयारियां होंगीं. लेकिन अगर आप हार्ट पेशेंट हैं और इस मौके को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं, तो जरा संभल जाइए. जोश में आकर अगर आपने कुछ गलतियां कर दीं तो आप पर भारी पड़ सकता है. इसका खामियाजा आपकी सेहत को उठाना पड़ सकता है.
न्यू ईयर ईव पर पार्टी का मतलब है अल्कोहल और स्नैक्स जमकर चलने वाले हैं. लेकिन अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको इन दोनों ही चीजों से परहेज करना है क्योंकि हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम के मामले में ये दोनों ही चीजें ट्रिगर का काम करती हैं. न्यू ईयर का मौका है और छुट्टी का दिन है, ऐसे में लोगों का मूड भी जोरदार जश्न मनाने का है. ऐसे में हार्ट पेशेंट्स पार्टी एन्जॉय करते अल्कोहल लेने से पूरी तरह से बचें. इसकी बजाय आप सॉफ्ट ड्रिंक वगैरह लेकर दोस्तों का साथ दे सकते हैं.अगर एन्जॉयमेंट के लिए ले भी रहे हैं, तो बहुत सीमित मात्रा में ही लें.
पार्टी के दौरान तमाम तरीके के स्नैक्स चलते हैं. अगर घर में पार्टी हो फ्रेंच फ्राइज और पैकेट बंद स्नैक्स का भी इस्तेमाल किया जाता है. इन स्नैक्स में नमक बहुत ज्यादा होता है. हार्ट और हाई बीपी के मरीजों के लिए ये स्नैक्स बहुत ज्यादा नुकसानदायक हैं. ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है और स्थिति बिगड़ सकती है. वहीं अगर अल्कोहल के साथ इनका मेल हो, तो ये और ज्यादा खतरनाक होते हैं. ऐसे में हार्ट और हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे मरीजों को पार्टी के दौरान खानपान को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है.