NCR में ठंड ने दिखाए तेवर- तापमान 2 डिग्री गिरा, हवा अब भी ‘खराब’! दिल्‍ली में अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्‍ली- NCR में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है. एनसीआर में रात का तापमान 2 डिग्री तक गिर गया. वहीं दिल्‍ली में भी कल से लगातार 6 दिन कोहरा जारी रहेगा. तेज हवाओंं से हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार जरूर दिखा है, लेकिन AQI ज्यादातर जगहों पर ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही बना हुआ है.
NCR में ठंड ने दिखाए तेवर- तापमान 2 डिग्री गिरा, हवा अब भी ‘खराब’! दिल्‍ली में अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने अब जोर पकड़ लिया है. बुधवार देर रात कई जगहों पर तापमान करीब 2 डिग्री तक गिर गया और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सुबह और देर शाम तेज सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन और बढ़ गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट बताती है कि अगले कुछ दिनों में पारा और नीचे जा सकता है. हल्का कोहरा जारी रहेगा और सुबह की ठंड और ज्यादा महसूस होगी.

आईएमडी के मुताबिक 11, 12 और 13 दिसंबर को दिन का तापमान 23-24 डिग्री और रात का तापमान 8-9 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. सभी दिनों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है. सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है, जबकि तेज हवा के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में थोड़ा सुधार जरूर देखने को मिला है

दिल्‍ली में अगले 7 दिनों का मौसम

Add Zee Business as a Preferred Source

IMD की 7-Day Forecast के मुताबिक दिल्‍ली में भी कल से लगातार 6 दिन कोहरा रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्‍सियस और न्‍यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

तारीखतापमान (दिन/रात)मौसम का अनुमान
11 दिसंबर24° / 9°Mainly clear sky
12 दिसंबर24° / 8°Shallow Fog
13 दिसंबर24° / 9°Shallow Fog
14 दिसंबर24° / 11°Moderate Fog
15 दिसंबर23° / 9°Moderate Fog
16 दिसंबर23° / 8°Shallow Fog
17 दिसंबर24° / 9°Shallow Fog

AQI में मामूली सुधार, लेकिन हालात अब भी खराब

एनसीआर में तेज हवा चलने के बाद भी पॉल्‍यूशन से उतनी राहत नहीं मिली, जितनी उम्मीद थी. NCR में ज्यादातर स्टेशनों पर AQI अभी भी ‘Poor’ या ‘Very Poor’ कैटेगरी में है.

गाजियाबाद में स्थिति

  • इंदिरापुरम – AQI 288
  • लोनी – AQI 375
  • संजय नगर – AQI 268
  • वसुंधरा – AQI 319

दिल्ली के हालात

  • मुकरबा चौक – 315
  • आनंद विहार – 303
  • अशोक विहार – 332
  • बवाना – 335
  • चांदनी चौक – 309
  • DTU – 333

नोएडा में भी हवा खराब

  • सेक्टर-125 – 309
  • सेक्टर-62 – 248
  • सेक्टर-1 – 292
  • सेक्टर-116 – 332

AQI भले 300 से नीचे कुछ जगहों पर आया है, लेकिन हवा में मौजूद महीन कण अब भी आंख, गला और सांस की दिक्कतें बढ़ा रहे हैं.

विशेषज्ञ बोले-अभी राहत दूर है

पर्यावरण विशेषज्ञों और IMD दोनों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हवा की दिशा बदलने की संभावना कम है. तापमान गिरने से धुंध और स्मॉग गहरा सकता है. AQI में बड़ा सुधार फिलहाल मुश्किल दिख रहा है यानी NCR में ठंड और प्रदूषण का डबल इफेक्ट जारी रहेगा.

FAQs

1. क्या आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी?

हां, IMD के मुताबिक रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है.

2. क्या AQI में सुधार होने वाला है?

तेज हवा से थोड़ा सुधार दिखा है, लेकिन बड़ा सुधार फिलहाल मुश्किल है.

3. NCR में सबसे ज्यादा खराब AQI किस जगह दिखा?

लोनी (375) और बवाना (335) सबसे खराब श्रेणी में रहे.

4. कोहरा कब तक रहेगा?

IMD के अनुसार पूरे सप्ताह हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा.

5. क्या दिन में थोड़ी राहत मिलेगी?

दिन का तापमान लगभग 23-24° रहेगा, यानी हल्की धूप मिल सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6