&format=webp&quality=medium)
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में हवा की गुणवत्ता फिर से खराब होती जा रही है और कई इलाकों में AQI 400 के करीब पहुंच चुका है. शुक्रवार सुबह जारी SAFAR और Pollution Control Board के लाइव डेटा के मुताबिक हवा की क्वालिटी ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है.
डेटा के अनुसार कई स्टेशनों पर AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया. इनमें कुछ एरिया 380 के जोखिम स्तर तक पहुंच गए हैं.
|
|---|
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इतनी खराब हवा सांस लेने में परेशानी, खांसी, स्किन प्रॉब्लम्स, आंखों में जलन और दमा के मरीजों के लिए खतरा बढ़ा सकती है. लंबे समय के लिए ये हवा फेफड़ों पर बुरा असर डालती है.
मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में गिरावट के बावजूद प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा. आने वाले दिनों में तापमान में मामूली बदलाव होगा, लेकिन हवा की क्वालिटी में सुधार की उम्मीद फिलहाल कम है.
जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण टीम ने लोगों से अपील की है:
साथ ही निर्माण स्थलों पर निगरानी बढ़ाई गई है और धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है.