प्रचंड गर्मी के वो नौ दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है, 25 मई से शुरू होने जा रहे हैं. इन नौ दिनों में सूरज की तपिश धरती पर बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होता है. साथ ही गर्मी के चलते बीमार पड़ने का खतरा मंडराता रहता है. भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या डीहाइड्रेशन की होती है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है, साथ ही सावधानियां बरतना जरूरी है, ताकि खुद को गर्मी से बचाया जा सके. यहां जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें Summer Diet में शामिल करना जरूरी है. ऐसा करके आप खुद को लू की चपेट में आने से बचा सकते हैं.
इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा
- शिकंजी
- नारियल पानी
- छाछ
- लस्सी
- सत्तू का शरबत
- बेल का शरबत
- कच्चे आम (कैरी) का पना
Add Zee Business as a Preferred Source
ये बातें जरूर रखें याद
- हर दिन कम से कम 4 से 5 लीटर पानी पीएं, साथ ही अन्य लिक्विड चीजें लें.
- तरबूज, खरबूजा, लीची, अंगूर, संतरा, मौसमी, खीरा आदि रस वाले फल जो आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करें, उन्हें गर्मी में डाइट का हिस्सा बनाएं.
- बाहर का जंकफूड, फास्टफूड या किसी अन्य तरह की चीजों को खाने से पूरी तरह से बचें
- घर में कम ऑयल और कम मिर्च-मसाले वाला खाना बनाकर खाएं.
- घर से निकलते समय छाते का इस्तेमाल करें, सिर को कवर करें और शरीर को भी ज्यादा से ज्यादा ढकने का प्रयास करें.
- घर से निकलते समय एक गिलास पानी पीकर निकलें और साथ में पानी या शिकंजी को बोतल में लेकर जाएं.
- बासी खाना न खाएं. साथ ही डाइट में हाई प्रोटीन फूड को अवॉयड करें. हरी पानीदार सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें.
- अगर आप खुद को बीमार महसूस करते हैं या गर्मी के असर से आपको बेहोशी आती है, तो फौरन डॉक्टर से परामर्श करें.