मुंबई में लगातार बारिश के सब बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें लोकल ट्रेन का क्या है हाल?

मुंबई में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है और कई इलाकों में जलभराव है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.इसके अलावा लोकल ट्रेनें मामूली देरी से चल रही हैं जबकि मोनोरेल सेवा प्रभावित हुई है.
मुंबई में लगातार बारिश के सब बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें लोकल ट्रेन का क्या है हाल?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और इसके आसपास के जिलों में रविवार रात से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है. लगातार हो रही इस बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उपनगरों के लिए अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. प्रशासन और बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

रेलवे सेवाओं पर असर

Add Zee Business as a Preferred Source

बारिश का असर सोमवार सुबह सबसे पहले रेल सेवाओं पर देखने को मिला. बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया, हालांकि अभी तक लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं किया गया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों को केवल 5 से 10 मिनट की देरी हो रही है, ताकि यात्रियों को ज्यादा दिक्कत न हो.

जी हां मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच रेलवे ने जानकारी दी है कि ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं और किसी तरह की बड़ी दिक्कत नहीं है. हालांकि, हार्बर लाइन और मेन लाइन की उपनगरीय (सबर्बन) ट्रेनों में कम दृश्यता (Visibility) के कारण स्पीड घटा दी गई हैय इसी वजह से लोकल ट्रेनें अपने तय समय से लगभग 5 से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं.यानी कि यात्रियों को फिलहाल केवल मामूली देरी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सेवाएं पूरी तरह चालू हैं.

मोनोरेल सेवा में दिक्कत

आपको बता दें कि बारिश ने मोनोरेल सेवा को भी प्रभावित किया है. लगातार पानी गिरने से तकनीकी खराबी के चलते इसका संचालन बाधित हुआ.जीहां यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा.

भंडारा में भी भारी बारिश

मुंबई ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भी सुबह से गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है.यहां कें शास्त्री चौक इलाके में जलभराव के कारण सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति बन गई.इतना ही नहीं, महिला समाज स्कूल परिसर में भी पानी भर गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.

बीएमसी की चेतावनी

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि शहर और उपनगरों में अगले कुछ घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से केवल जरूरी काम के लिए बाहर निकलें और समुद्र किनारे या जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें.

मछुआरों को भी चेतावनी

तेज हवाओं और समुद्र में ऊँची लहरों के मद्देनज़र मछुआरों को खास रूप से सतर्कता बरतने को कहा गया है. जी हां प्रशासन ने साफ किया है कि मछुआरे समुद्र में न जाएं और मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से परहेज करें.

प्रशासन की अपील

बारिश के चलते कई इलाकों में सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है.कई जगहों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को ऑफिस व अन्य काम पर पहुंचने में परेशानी हुई.प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही मौसम की जानकारी लें और किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें.

तो कुल मिलाकर, मुंबई और आसपास के जिलों में बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार धीमी कर दी है. हालांकि प्रशासन और रेलवे सेवाएं स्थिति को सामान्य रखने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जलभराव और लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ना तय है.तो आने वाले 24 घंटे मुंबईकरों के लिए और भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं.

5 FAQs

Q1. मुंबई में कितने दिनों से लगातार बारिश हो रही है?
मुंबई में रविवार रात से लगातार भारी बारिश हो रही है.

Q2. मौसम विभाग ने कौन सा अलर्ट जारी किया है?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Q3. लोकल ट्रेन सेवाओं पर क्या असर पड़ा है?
लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन 5-10 मिनट की मामूली देरी हो रही है.

Q4. क्या मोनोरेल सेवा भी प्रभावित हुई है?
हाँ, तकनीकी खराबी और पानी भरने की वजह से मोनोरेल सेवा प्रभावित हुई है.

Q5. बीएमसी ने नागरिकों को क्या सलाह दी है?
बीएमसी ने लोगों को केवल जरूरी काम पर बाहर निकलने और जलभराव वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6