&format=webp&quality=medium)
NEET पास किए बिना भी बन सकते हैं डॉक्टर, जानें कैसे फेल होने पर भी आप कर सकते हैं MBBS
MBBS Without Neet: भारत में अगर कोई स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई (MBBS) करना चाहता है तो इसके लिए नीट एग्जाम पास करना होता है. इस परीक्षा को पास किए बिना आप MBBS के लिए किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकते. लेकिन आज हम आपको ऐसा तरीका बता रहे जिससे आप बिना नीट की परीक्षा पास किए भी डॉक्टर बन सकते हैं. तो चलिए बताते हैं इसके लिए क्या करना होगा. विदेश से कर सकते है मेडिकल की पढ़ाई नीट मेडिकल की परीक्षा में जो स्टूडेंट्स पास नहीं हो पाए हैं वे विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर सकते हैं. विदेशों से MBBS करने के कई फायदे हैं. अगर आप बाहर से MBBS करते हैं तो इससे आपके पढ़ाई का खर्च भी कम आएगा. बिना NEET के इन देशों में कर मेडिकल की पढ़ाई
नेपाल पड़ोसी देश नेपाल में मेडिकल एजुकेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर है. यहां से अगर आप मेडिकल की पढ़ाई करते हैं तो भारत के मुकाबले वहां रहने खाने का खर्च काफी कम है. नेपाल के इन कॉलेज से कर सकते हैं MBBS
कजाखिस्तान इस देश में भी मेडिकल की पढ़ाई काफी सस्ती है. कजाखिस्तान के इन कॉलेज से कर सकते हैं MBBS
चीन चीन में MBBS के 45 मेडिकल इंस्टीट्यूट्स हैं जो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से अप्रूव्ड है. चीन के इन कॉलेज से कर सकते हैं MBBS
रूस भारत के स्टूडेंट्स की पहली पसंद रूस है. वे वहीं से मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं. दरअसल, रूस की सरकार मेडिकल की पढ़ाई पर भारी सब्सिडी देती है. रूस के इन कॉलेज से कर सकते हैं MBBS
बांग्लादेश पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी अब भारतीय मेडिकल की पढ़ाई करना पसंद कर रहे हैं. बांग्लादेश के इन कॉलेज से कर सकते हैं MBBS
विदेश से पढ़ाई करने पर भारत में देनी होगी ये परीक्षा अगर आपने विदेश से पढ़ाई की है और भारत में डॉक्टर बनना चाहते हैं तो इसके लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन (FMGE) परीक्षा पास करनी होगी. इसके बाद ही भारत में डॉक्टरी का लाइसेंस मिलता है. इस टेस्ट को पास करना काफी कठिन होता है. टेस्ट एक बार में पास करने की दर 20 फीसदी से कम पाई गई है. विदेश से MBBS कर रहे हैं तो NMC की इन गाइडलाइंस को ध्यान रखना जरूरी