&format=webp&quality=medium)
Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या आज,स्नान और तर्पण के जरूर करें इन मंत्रों का जाप, जानिए जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
Mauni Amavasya 2023: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत महत्व है. यह पर्व हर वर्ष माघ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस बार मौनी अमावस्या 21 जनवरी यानि आज मनाया जा रहा है. मौनी अमावस्या के दिन मौन रह कर प्रभु विष्णु का ध्यान करने पर बहुत पुण्य मिलता है. ऐसा माना जाता है की इस दिन मनु ऋषि का जन्म भी हुआ था और अगर कोई मुनि की अवधि पाना चाहते हैं तो उन्हें ये व्रत जरूर करना चाहिए. इस विशेष दिन पर गंगा नदी में स्नान करने से और पितरों का तर्पण करने से विशेष लाभ मिलता है, साथ ही अमृत के समान फल की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. क्या करने से मिलेगा लाभ इस दिन जल्दी उठ कर स्नान करें. स्नान करने के पवित्र नदियों पर ही जाना चाहिए लेकिन अगर आप वहां नहीं जा पा रहे हैं तो सुबह नहाने के पानी में थोड़ा गंगा जल डाल लें और उससे स्नान करें. इसके बाद सूर्य भगवान् को अर्घ्य दें. जब तक स्नान न करें तब तक कुछ बोलेन नहीं. इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें. मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय पंचांग के अनुसार, 21 जनवरी को सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट के बीच स्नान और दान का शुभ मुहूर्त है। इस शुभ मुहूर्त में आप गंगा स्नान करके दान कर सकते हैं. मौनी अमावस्या कब ? (When is Mauni Amavasya 2023) पंचाग के अनुसार माघ महीने की अमावस्या तिथि 21 जनवरी 2023 शनिवार को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी और 22 जनवरी 2023 को सुबह 02 बजकर 22 मिनट तक रहेगी. इस दिन स्नान और दान करना काफी शुभ होगा. मौनी अमावस्या 2023 स्नान मुहूर्त (Mauni Amavasya 2023 Snan Muhurat) पंचांग के अनुसार माघ माह की मौनी अमावस्या के दिन 21 जनवरी 2023 को सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट तक स्नान के लिए शुभ मुहूर्त है. मौनी अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जाप (Mauni Amavasya 2023 Mantra)
मौनी अमावस्या उपाय (Mauni Amavasya 2023 Upay)
माघी या मौनी अमावस्या पर भूलकर भी ना करें ये काम 1. देर तक ना सोएं 2. मांस-मदिरा का न करें सेवन 3. झूठ बोलने से बचें 4. कब्रिस्तान-श्मशान के पास न जाएं 5. पीपल की पूजा न करें 6. बुराई और लड़ाई-झगड़ा न करें