Chandrayaan-3 Successful Landed on Moon: चांद से आया पहला संदेश, लैंड करते ही लैंडर बोला- 'मैं मंजिल पर पहुंच गया हूं, और आप भी'

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: आज का दिन भारत के लिए बहुत खास है. भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 आज शाम को 06:04 बजे चांद की साउथ पोल पर लैंड कर चुका है. इसी के साथ भारत एक नया इतिहास रच दिया है.
Chandrayaan-3 Successful Landed on Moon: चांद से आया पहला संदेश, लैंड करते ही लैंडर बोला- 'मैं मंजिल पर पहुंच गया हूं, और आप भी'

Story highlights

  • Chandrayaan-3 आज बुधवार 23 अगस्‍त को शाम 06:04 बजे करेगा लैंडिंग.

    चंद्रमा के साउथ पोल पर होगी चंद्रयान की लैंडिंग.

    मिशन सफल रहा तो साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश होगा भारत.

चंद्रयान 3 लैंडिंग, Chandrayaan 3 Moon Landing Live Updates: आज का दिन भारत के लिए बहुत खास है. आज पूरा देश गौरवांवित करने वाले उस क्षण का साक्षी बना है, जिसका हम काफी समय से इंतजार कर रहे थे. भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 आज शाम को 06:04 बजे चांद की साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है. हर भारतीय इस ऐतिहासिक क्षण का बे‍सब्री से इंतजार कर रहा था. भारत के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्‍योंकि चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश भारत बन गया है.

Follow Live Updates for Chandrayaan-3 Moon Landing

Follow updates here:

23 Aug 2023, 9:38 PM (IST)

23 Aug 2023, 8:43 PM (IST)

23 Aug 2023, 7:23 PM (IST)

23 Aug 2023, 7:18 PM (IST)

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की सराहना की और कहा कि इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना लैंडर उतारने वाला पहला देश बन गया है. उन्होंने कहा कि जब दुनिया चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में भारत के युग की पटकथा लिखते हुए देख रही है, मैं इस मिशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए इसरो और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल भारतीय प्रतिभा की शक्ति का प्रमाण है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना के अनुसार अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में उभरने के लिए अमृत काल के माध्यम से भारत की यात्रा का भी शुभारंभ है.

23 Aug 2023, 7:09 PM (IST)

23 Aug 2023, 6:53 PM (IST)

23 Aug 2023, 6:49 PM (IST)

23 Aug 2023, 6:19 PM (IST)

23 Aug 2023, 6:16 PM (IST)

23 Aug 2023, 6:10 PM (IST)

23 Aug 2023, 6:06 PM (IST)

23 Aug 2023, 6:01 PM (IST)

23 Aug 2023, 5:56 PM (IST)

23 Aug 2023, 5:54 PM (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: 80 फीसदी यात्रा पूरी

चंद्रयान के लैंडर की स्पीड लगातार कम होती जा रही है. चंद्रयान के लैंडर ने 75 से 80 फीसदी यात्रा पूरी की. 

23 Aug 2023, 5:52 PM (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: पूरी दुनिया की निगाहें

चंद्रयान 3 के लैंडिंग पर पूरी दुनिया की निगाहें बनी हुई है. अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासी लोग चंद्रयान-3 मिशन के चंद्र लैंडिंग कार्यक्रम को देखने के लिए भारतीय दूतावास में एकत्र हुए.

23 Aug 2023, 5:42 PM (IST)

23 Aug 2023, 4:54 PM (IST)

23 Aug 2023, 4:40 PM (IST)

Chandrayaan-3 LIVE Updates: हरदीप सिंह पूरी ने की अरदास

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए गुरुद्वारे जाकर अरदास की. उन्होंने X पर पोस्ट कर बताया कि आज सिख संगत के सदस्यों के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका और चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष अरदास में शामिल हुए.

23 Aug 2023, 4:33 PM (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: लैंडिंग पोजिशन से 10 हजार किमी दूर चंद्रयान

लैंडिंग पोजीशन से करीब 10 हज़ार किमी दूरी पर पर अब मौजद है चन्द्रयान 3. ISRO वैज्ञानिक अब इंतजार कर रहे हैं चन्द्रयान 3 के साउथ पोल के इलाके में पहुंचने का. ताकि सही स्थान से इसके लैंडिंग की प्रक्रिया को आगे बढाया जा सके.

23 Aug 2023, 3:15 PM (IST)

23 Aug 2023, 3:11 PM (IST)

23 Aug 2023, 3:00 PM (IST)

चंद्रयान-3 Live Updates: आखिरी के 15 मिनट में ये 4 फेज सबसे जरूरी

  • रफ ब्रेकिंग फेज: ये तब शुरू होगा, जब चंद्रयान लैंडिंग वाली जगह से 745.5 किलोमीटर दूर और 30 किलोमीटर ऊपर होगा.
  • एटीट्यूड होल्ड फेज: ये लैंडिंग साइट से 32 किलोमीटर दूर और 7.4 किलोमीटर की ऊंचाई पर शुरू होगा.
  • फाइन ब्रेकिंग फेज: ये लैंडिंग साइट से 28.52 किलोमीटर दूर और 6.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर शुरू होगा.
  • टर्मिनल डिसेंट फेज: जो लैंडिंग साइट से सिर्फ 800 से 1300 मीटर की ऊंचाई पर होगा. इसी फेज में चंद्रयान लैंडिंग साइट पर उतरेगा.
     

23 Aug 2023, 2:51 PM (IST)

Chandrayaan 3 Live Updates in Hindi: क्‍या होती है सॉफ्ट लैंडिंग

सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान अंतरिक्ष यान की गति को धीरे-धीरे कम करके सतह पर उतारा जाता है. सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान चंद्रयान के सामने तीन चुनौतियां होंगी.

  • पहली चुनौती है लैंडर की रफ्तार को नियंत्रित रखना. 
  • दूसरी चुनौती यह है कि लैंडर उतरते समय सीधा रहे.
  • तीसरी चुनौती है कि उसे उसी जगह पर उतारना, जो इसरो ने चुन रखी है. पिछली बार ऊबड़-खाबड़ जगह से टकराने की वजह से चंद्रयान-2 क्रैश कर गया था. 

23 Aug 2023, 2:34 PM (IST)

23 Aug 2023, 2:30 PM (IST)

23 Aug 2023, 2:23 PM (IST)

23 Aug 2023, 1:20 PM (IST)

चंद्रयान 3 लैंडिंग लाइव: चांद पर प्रज्ञान करेगा बड़े-बड़े काम

चांद की सतह पर लैंडर विक्रम लैंडिंग के करने के बाद उसके अंदर रखे प्रज्ञान रोवर की बैटरी एक्टिवेट हो जाएगी और उसके सोलर पैनल खुल जाएंगे. इसके बाद रोवर चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा. सतह पर पहुंचने के बाद उसका कैमरा और दूसरे हिस्से एक्टिव हो जाएंगे. इसके बाद रोवर सतह पर आगे बढ़ने लगेगा और वहां डेटा इकट्ठा करने का काम करेगा. रोवर छह पहियों वाला रोबोटिक व्हीकल है, जो चंद्रमा पर चलेगा और तस्वीरें लेगा.

प्रज्ञान एक सेंटीमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चांद की सतह पर चलेगा. इस दौरान कैमरों की मदद से चांद पर मौजूद चीजों की स्कैनिंग करेगा. इस बीच वो चांद के मौसम का हाल जानेगा. इसमें ऐसे पेलोड लगाए गए हैं, जो चांद की सतह के बारे में बेहतरजुटा सकेंगे. रोवर इयॉन्स और इलैक्ट्रॉन्स की मात्रा को भी पता लगाएगा. रोवर और लैंडर चांद पर एक दिन रहेंगे, जो धरती के 14 दिन के बराबर है. इस बीच जुटाई गई हर जानकारी को प्रज्ञान लैंडर विक्रम तक पहुंचाएगा. प्रज्ञान सिर्फ़ लैंडर से संवाद कर सकता है. इसके बाद लैंडर उस डेटा को धरती तक भेजेगा. 

23 Aug 2023, 1:13 PM (IST)

23 Aug 2023, 12:59 PM (IST)

Chandrayaan 3 Live: क्‍यों मची है चांद पर पहुंचने की होड़?

वैज्ञानिकों के हिसाब से चांद पर इंसानों के लिए बहुत कुछ हो सकता है. चांद के साउथ पोल में पानी हो सकता है और पानी को ऑक्‍सीजन और हाइड्रोजन में तोड़ा जा सकता है. हाइड्रोजन और ऑक्‍सीजन को मिलाकर शक्तिशाली रॉकेट फ्यूल बनाया जा सकता है. चांद पर पानी एक नई जिंदगी दे सकता है. इसके अलावा चांद की वीरान और उजाड़ सतह पर कई कीमती धातुओं के मिलने की संभावना हैं. इन्‍हीं सब चीजों की खोज के लिए तमाम देशों के बीच चांद पर जाने की होड़ मची है.

23 Aug 2023, 12:57 PM (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: लैंडर में इस बार 4 इंजन ही क्‍यों?

इस बार लैंडर में चारों कोनों पर लगे चार इंजन यानी थ्रस्टर तो हैं, लेकिन पिछली बार बीचों-बीच लगा पांचवां इंजन हटा दिया गया है. पांचवां इंजन इसलिए हटाया गया है, ताकि ज्यादा फ्यूल साथ ले जाया जा सके. फाइनल लैंडिंग दो इंजन की मदद से ही होगी, ताकि दो इंजन किसी भी तरह की इमरजेंसी के दौरान काम में लाए जा सकें.

23 Aug 2023, 12:55 PM (IST)

चंद्रयान-3 Live Updates: चांद पर सिर्फ 14 दिन ही क्‍यों?

चांद पर धरती के 14 दिन के बराबर एक ही दिन होता है. ऐसे में साउथ पोल पर लैंड करने के बाद लैंडर और रोवर के पास काम खत्म करने के लिए केवल 14 दिनों का समय होता है. इस दौरान चांद पर धूप रहेगी और दोनों को सोलर एनर्जी मिलती रहेगी. दरअसल 14 दिन बाद साउथ पोल पर अंधेरा हो जाएगा. फिर लैंडर-रोवर दोनों ही काम करने बंद कर देंगे. रोवर प्रज्ञान 26 किलो का है, जो 50W के पावर से चलता है. इस पर दो पोलेड्स भी हैं. 

23 Aug 2023, 12:52 PM (IST)

23 Aug 2023, 12:48 PM (IST)

23 Aug 2023, 12:44 PM (IST)

Chandrayaan 3 Moon Landing Live: कितने किलो का है रोवर प्रज्ञान?

लैंडर के अंदर ही रोवर (प्रज्ञान) रहेगा. यह प्रति 1 सेंटीमीटर/सेकंड की रफ्तार से लैंडर से बाहर निकलेगा. इसे निकलने में 4 घंटे लगेंगे. बाहर आने के बाद यह चांद की सतह पर 500 मीटर तक चलेगा. यह चंद्रमा पर 1 दिन (पृथ्वी के 14 दिन) काम करेगा. प्रज्ञान रोवर चौकोर साइज (91.7 x 75.0 x 39.7 cm) है, जिसका वजन 26 किलोग्राम है. ये 6 व्हील रॉकर बोगी व्हील ड्राइव असेंबली से लैस है. साथ ही इसमें नेविगेशन कैमरा लगे हैं और 50W वाले सोलर पैनल. ये सीधा लैंडर से Rx/Tx एंटीना के जरिए कनेक्ट करता है. 

23 Aug 2023, 11:43 AM (IST)

23 Aug 2023, 11:27 AM (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर हैं, लेकिन वे  चंद्रयान लैंडिंग के दौरान इसरो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और इसरो का हौसला बढ़ाएंगे.

 

23 Aug 2023, 11:22 AM (IST)

23 Aug 2023, 11:11 AM (IST)

23 Aug 2023, 11:02 AM (IST)

23 Aug 2023, 11:00 AM (IST)

Chandrayaan 3 Live Updates in Hindi: रूस के लूना-25 के साथ क्‍या हुआ था, ये भी जानिए

  • लूना-25 को भारत के मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के 28 दिन बाद 11 अगस्त को लॉन्च किया गया था.
  • लूना चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले ही 21 अगस्त को चांद पर लैंडिंग करने वाला था. लेकिन 20 अगस्त को ये क्रैश हो गया.
  • लूना से शनिवार शाम 05 बजकर 27 मिनट पर रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोमोस का संपर्क टूट गया था.
  • रूस का लूना मिशन प्री-लैंडिंग ऑर्बिट बदलने के दौरान गड़बड़ी की वजह से क्रैश हुआ.
  • आसान भाषा में कहें तो Luna-25 किसी अनजानी ऑरबिट जिसे सरल भाषा में स्पेस गली भी कह सकते हैं, उसमें घुस गया था.
  • ऑर्बिट में जाकर ये भटक गया और आगे का कुछ अंदाजा नहीं मिला तो क्रैश हो गया.

23 Aug 2023, 10:50 AM (IST)

Chandrayaan 3 Live Updates in Hindi: क्‍या है चंद्रयान का मकसद?

चंद्रयान 3 के जरिए भारत चांद की स्‍टडी करना चाहता है. वो चांद से जुड़े तमाम रहस्‍यों से पर्दा हटाएगा. चंद्रयान 3 चांद की सतह की तस्वीरें भेजेगा, वहां के वातावरण, खनिज, मिट्टी वगैरह जुड़ी तमाम जानकारियों को जुटाएगा. बता दें 2008 में जब इसरो ने भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, तब इसने चंद्रमा की परिक्रमा की और चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की खोज की थी.

23 Aug 2023, 10:27 AM (IST)

चंद्रयान-3 Live Updates: क्‍या है चंद्रयान-3 का मकसद?

चंद्रयान 3 के जरिए भारत चांद की स्‍टडी करना चाहता है. वो चांद से जुड़े तमाम रहस्‍यों से पर्दा हटाएगा. चंद्रयान 3 चांद की सतह की तस्वीरें भेजेगा, वहां के वातावरण, खनिज, मिट्टी वगैरह जुड़ी तमाम जानकारियों को जुटाएगा. बता दें 2008 में जब इसरो ने भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, तब इसने चंद्रमा की परिक्रमा की और चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं की खोज की थी.

23 Aug 2023, 10:24 AM (IST)

23 Aug 2023, 10:18 AM (IST)

23 Aug 2023, 9:27 (IST)

Chandrayaan 3 Live Updates in Hindi: लैंडिंग के समय सामने होंगी ये चुनौतियां

चंद्रयान-3 के लिए लैंडिंग के वक्त आखिरी के 15 मिनट सबसे अहम हैं. इस बीच चंद्रयान की स्‍पीड पर खास ध्‍यान देना होगा क्‍योंकि लैंडर की रफ्तार बहुत तेज हुई तो लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा. चंद्रमा की सतह पर धूल, गड्ढे वगैरह चंद्रयान की लैंडिंग में बड़ी चुनौतियां पैदा करेंगे. 

23 Aug 2023, 9:05 (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: धरती की ग्रेविटी का फायदा उठाता है इसरो

इसरो धरती की गति और ग्रेविटी का फायदा उठाता है. साधारण शब्‍दों में इसे ऐसे समझिए- जिस तरह जब आप धीमी गति से चल रही बस या ट्रेन से नीचे उतरते हैं, तो उसी की दिशा में उतरते हैं. ऐसे में गिरने का रिस्‍क बेहद कम होता है. ठीक वैसे ही धरती की दिशा में उसकी गति के साथ तालमेल बिठाकर उसके चारों तरफ चक्कर लगाने से Gravity Pull कम हो जाता है. ऐसे में रॉकेट या अंतरिक्ष यान को धरती पर गिरने का खतरा कम होता है. जबकि अगर आप सीधे रॉकेट को अंतरिक्ष की तरफ भेजेंगे तो आपको धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति ज्यादा तेजी से खीचेंगी.  

धरती अपनी धुरी पर करीब 1600 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से घूमती है. इसका फायदा रॉकेट या अंतरिक्ष यान को मिलता है. वह धरती के चारों तरफ घूमते हुए बार-बार अपनी कक्षा को बदलता है. इन कक्षाओं को बदलने में समय लगता है. चंद्रयान ने पहले 5 चक्‍कर धरती में लगाए, फिर लंबी दूरी की लूनर ट्रांजिट ऑर्बिट में यात्रा की. इसके बाद चंद्रमा के चारों तरफ की कक्षाओं को बदला. इस पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लगता है. लेकिन धरती के चारों तरफ घुमाकर अंतरिक्ष यान को गहरे अंतरिक्ष में भेजने की प्रक्रिया सस्ती पड़ती है. यही कारण है कि इसरो के प्रोजेक्‍ट्स नासा की तुलना में काफी सस्‍ते होते हैं. साथ ही इससे मकसद भी पूरा हो जाता है.
 

23 Aug 2023, 9:04 (IST)

चंद्रयान-3 Live Updates:चांद तक पहुंचने में इसरो को क्‍यों लगा इतना वक्‍त?

नासा अपने यान को चंद्रमा पर चार दिन से हफ्ता भर के अंदर पहुंचा देता है. लेकिन इसरो को अपना यान पहुंचाने में इतना लंबा समय लग गया. इसका कारण है कि इसरो के पास नासा की तरह पावरफुल रॉकेट नहीं हैं, जो चंद्रयान को सीधे चांद की कक्षा तक पहुंचा सकें. 

23 Aug 2023, 8:58 (IST)

चंद्रयान-3 Live Updates: लैंडिंग के समय इन बातों का रखा जाएगा खास ध्‍यान

लैंडर में एक कंप्यूटर आवश्यक गति से लैंडिंग का ध्यान रखेगा. अल्टीमीटर चंद्रयान-3 के उतरने के दौरान उसकी ऊंचाई को नियंत्रित करेंगे. चंद्रयान-3 में एक्सेलेरोमीटर के साथ-साथ लेजर जाइरोस्कोप पर आधारित टेक्नॉलॉजी है जो लैंडर की ग्रैविट की गणना करेगी. चंद्रयान-3 में आधुनिक लिक्विड इंजन, एटीट्यूड थ्रस्टर्स, नेविगेशन और लैंडर के लिए खतरे का पता लगाने की भी तकनीक है. सभी टेक्नॉलॉजी तुरंत कम्युनिकेट कर सकते हैं. 

23 Aug 2023, 8:57 (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: चंद्रयान-3 से पहले जा चुके हैं चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2

चंद्रयान-3 बेशक आज 23 अगस्‍त को चांद की धरती पर कदम रखने जा रहा है, लेकिन इससे पहले इसरो चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 को भी चांद पर भेज चुका है. भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 को 2008 में प्रक्षेपित किया गया था. वहीं चंद्रयान-2 सात सितंबर 2019 को चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया के दौरान फेल हो गया था, तब उसका लैंडर ‘विक्रम’ तकनीकी गड़बड़ी की वजह से चंद्रमा की सतह से टकरा गया था.

23 Aug 2023, 8:55 (IST)

चंद्रयान-3 Live Updates: मध्‍य प्रदेश के स्‍कूलों में भी बच्‍चों को दिखाई जाएगी लाइव स्‍ट्रीमिंग

यूपी के सभी स्‍कूलों के अलावा मध्य प्रदेश में भी सभी स्‍कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव दिखाई जाएगी. आज शाम 5.30 से 6.30 तक लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी. सरकार की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए. जो छात्र लाइव न देख पाएं उनको अगले दिन 24 अगस्त को रिकॉर्डिंग दिखाई जाएगी. 

23 Aug 2023, 8:52 (IST)

23 Aug 2023, 8:49 (IST)

23 Aug 2023, 8:48 (IST)

Chandrayaan-3 LIVE: चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर करेगा ये काम

लैंडर मॉड्यूल से निकलकर रोवर चांद की सतह पर चलने लगेगा. चांद की सतह पर चलने के बाद ये रोवर एक लूनर डे (चद्र दिवस) का वक्त वहां गुजारेगा. एक लूनर डे 14 दिनों का होता है. रोवर ISRO के लिए चांद पर कई तरह के वैज्ञानिक परीक्षण करेगा, इससे चांद पर मौजूद कई गहरे राज भी खुल सकते हैं. 

23 Aug 2023, 8:47 (IST)

Chandrayaan-3 Live: चांद तक इन देशों ने लगाई है छलांग?

अभी तक कुल तीन देशों ने चंद्रमा के मिशन को सफलतापूर्वक हासिल किया है. इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका,  रूस और चीन शामिल हैं. इसके अलावा भारत और जापान ने भी इसके लिए प्रयास किया है.

23 Aug 2023, 8:45 (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing Live: पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी कितनी है?

चंद्रमा पृथ्वी का इकलौता सैटेलाइट है, जो करीब 27.3 दिन में अपना एक चक्कर पूरा करता है. चंद्रमा पृथ्वी से करीब 384,400 किमी दूर है. ये हमारे सौर मंडल का पांचवा सबसे बड़ा नेचुरल सैटेलाइट है. 

23 Aug 2023, 8:44 (IST)

चंद्रयान-3 Live Updates: चंद्रयान-2 के मुकाबले काफी अपग्रेड है चंद्रयान-3

चंद्रयान-2 मिशन जिन वजहों से कामयाब नहीं हो सका, उन वजहों को बारीकी से अध्‍ययन करने के बाद चंद्रयान 3 को कई स्‍तर पर अपग्रेड किया गया है, ताकि इस बार मिशन की सफलता को सुनिश्चित किया जा सके. इसके लिए पिछली बार की तुलना में लैंडर को मजबूत बनाया गया है. इसमें बड़े और शक्तिशाली सौर पैनल का इस्तेमाल किया गया है. चंद्रयान 3 की स्‍पीड को निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त सेंसर लगाए गए हैं. कुल मिलाकर इस मिशन में हर गलती की गुंजाइश को खत्‍म करने का प्रयास किया गया है.

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने भी चंद्रयान-3 को लेकर कहा है कि चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम 23 अगस्‍त को चंद्रमा की सतह पर हर हाल में सॉफ्ट लैंडिंग करेगा, फिर चाहे इसके सेंसर फेल हो जाएं या इंजन काम करना बंद कर दे. चंद्रयान को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये विफलताओं को संभालने में सक्षम होगा. बशर्ते चंद्रयान 3 की प्रणोदन प्रणाली अच्छी तरह से काम करे.

23 Aug 2023, 8:40 (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: क्यों 25 किमी की दूरी तय करने में लग रहे हैं 3 दिन?

भारतीय अंतरिक्ष अंसुधान संगठन (ISRO) ने दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा किया. इस ऑपरेशन के बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किमी और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है. आज यानी 23 अगस्‍त बुधवार को चंद्रयान चंद्रमा के साउथ पोल पर 06:04 बजे लैंड करेगा. इस तरह देखा जाए तो 25 किमी. की दूरी को तय करने में चंद्रयान को तीन दिनों का समय लग रहा है. इसका कारण है कि निर्धारित लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा. सूरज की रोशनी के बाद ही चंद्रयान को चांद पर उतारा जाएगा. यानी जब तक लैंडिंग साइट पर सूरज नहीं निकलता तब तक इंतजार किया जाएगा. 

23 Aug 2023, 8:40 (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: ऐसे होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

  • पहले चरण में चंद्रयान की सतह से 30 किमी की दूरी को घटाकर 7.5 किमी किया जाएगा. 
  • दूसरे चरण में इस दूरी को घटाकर 6.8 किमी किया जाएगा.  इस चरण तक चंद्रयान का वेग 350 मीटर प्रति सेकंड रह जाएगा. 
  • तीसरे चरण में यान को चंद्रमा की सतह से महज 800 मीटर की ऊंचाई तक लाया जाएगा. यहां से दो थ्रस्‍टर इंजन उसे उतारेंगे. इस चरण में चंद्रयान का वेग शून्‍य प्रतिशत सेकंड के बेहद करीब पहुंच जाएगा.
  • चौथे चरण में चंद्रयान को चांद की सतह के 150 मीटर के करीब लाया जाएगा. इसे वर्टिकल डिसेंट कहते हैं. 
  • पांचवे चरण में स्‍पेसक्राफ्ट में लगे सेंसर और कैमरा से मिल रहे लाइव इनपुट को पहले से स्‍टोर किए गए रेफरेंस डाटा से मिलाया जाएगा. इस डाटा में यान के उतरने वाली जगह की 3900 तस्‍वीरें भी शामिल हैं. इस तुलना के बा ये फैसला होगा कि चांद की सतह से ऊपर जहां लैंडर स्थि‍त है, वहां से लैंडिंग अनुकूल है या नहीं. इस चरण में यान को चंद्र सतह के 60 मीटर तक करीब लाया जा सकता है.
  • छठवां चरण आखिरी चरण होगा. इसमें लैंडर को चांद की सतह पर उतार दिया जाएगा.

23 Aug 2023, 8:38 (IST)

23 Aug 2023, 8:37 (IST)

23 Aug 2023, 8:35 (IST)

23 Aug 2023, 8:35 (IST)

Chandrayaan 3 Live Updates in Hindi: यूपी के स्‍कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्‍ट

चंद्रयान की लैंडिंग का यूपी के सभी स्‍कूलों में लाइव टेलीकास्‍ट कराया जाएगा. चंद्रयान-3 को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से एक लेटर जारी किया गया है. इसमें 23 अगस्‍त बुधवार की शाम को एक घंटे के लिए यूपी के सभी स्‍कूलों और शिक्षण संस्‍थानों में बच्‍चों को चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने की बात कही गई है. 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक स्कूल खोला जाएगा. इस बीच बच्चों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा. इस मौके पर उनके साथ स्‍कूल के प्रधानाध्‍यापक और सभी शिक्षक मौजूद होंगे.

23 Aug 2023, 8:34 (IST)

चंद्रयान-3 Live Updates: चंद्रयान-3 का अब तक का सफर

14 जुलाई को चंद्रयान पृथ्वी की 170 km x 36,500 km की ऑर्बिट में छोड़ा.
15 जुलाई को पहली बार ऑर्बिट बढ़ाकर 41,762 km x 173 km की गई.
17 जुलाई को दूसरी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 41,603 km x 226 km की गई.
18 जुलाई को तीसरी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 51,400 km x 228 km की गई.
20 जुलाई को चौथी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 71,351 x 233 Km की गई.
25 जुलाई को 5वीं बार ऑर्बिट बढ़ाकर 1,27,603 km x 236 km की गई.
31 जुलाई और 1 अगस्त की रात चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर बढ़ गया.
5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की 164 Km x 18074 Km की कक्षा में प्रवेश किया.
6 अगस्त को चंद्रयान की ऑर्बिट पहली बार घटाकर 170 Km x 4313 Km की गई.
9 अगस्त को चंद्रयान की ऑर्बिट दूसरी बार घटाकर 174 km x 1437 km की गई.
14 अगस्त को चंद्रयान की तीसरी बार ऑर्बिट घटाकर 150 Km x 177 Km की गई.
16 अगस्त को चंद्रयान 153 Km X 163 Km की करीब-करीब गोलाकार कक्षा में आ गया.
17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर-रोवर से अलग किया गया.
18 अगस्त को विक्रम लैंडर डीबूस्टिंग प्रोसेस से 113 x 157 Km की कक्षा में आ गया.
20 अगस्त को विक्रम लैंडर डीबूस्टिंग प्रोसेस से 25 x 134 Km की कक्षा में आ गया.

23 Aug 2023, 8:33 (IST)

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश होगा भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट में बताया कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आज तक ये काम किसी अंतरिक्ष एजेंसी ने नहीं किया है. मिशन पूरा होने के बाद भारत पहले ऐसा देश होगा जो अपने चंद्रयान को साउथ पोल पर सफलतापूर्वक उतारने में सफल होगा.

23 Aug 2023, 8:31 (IST)

चंद्रयान-3 Live Updates: लैंडिंग के लिए इसरो ने बनाया है बैकअप प्‍लान

चंद्रयान की लैंडिंग के लिए इसरो ने एक बैकअप प्‍लान तैयार किया है. इसमें लैंडिंग के लिए एक नई तारीख को रिजर्व किया गया है. अगर 23 अगस्‍त को किसी भी तरह की समस्‍या सामने आती है, तो चंद्रयान की लैंडिंग 27 अगस्‍त को कराई जा सकती है. 

 

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6