AC के अलावा ये चीजें भी बढ़ाती हैं बिजली का बिल, आ चुका है गर्मी का मौसम...समझ लें काम की बात

एसी के अलावा भी कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हैं जो बिजली का बिल बढ़ाने में योगदान देती हैं. खास बात ये है कि इन छोटी-छोटी चीजों पर हमारा ध्‍यान भी नहीं जाता. यहां जानिए वो ट्रिक्‍स जो गर्मियों में आपके बिजली के बिल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होंगे.
AC के अलावा ये चीजें भी बढ़ाती हैं बिजली का बिल, आ चुका है गर्मी का मौसम...समझ लें काम की बात

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में पंखे, कूलर और एसी धड़ल्‍ले से चलते हैं. इसके कारण बिजली का मीटर भी तेजी से दौड़ता है. आमतौर पर लोग समझते हैं कि इस बिल को बढ़ाने की वजह सिर्फ AC है. ये सच है कि एसी तेजी से बिल को बढ़ाता है, लेकिन एसी के अलावा भी कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हैं जो बिजली का बिल बढ़ाने में योगदान देती हैं. खास बात ये है कि इन छोटी-छोटी चीजों पर हमारा ध्‍यान भी नहीं जाता. यहां जानिए वो ट्रिक्‍स जो गर्मियों में आपके बिजली के बिल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होंगे.

फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखें

फ्रिज एक ऐसी चीज है जो 24 घंटे चलता है. गर्मियों में इसकी जरूरत भी काफी बढ़ जाती है. कई बार लोग फ्रिज को दीवार से सटाकर रखते हैं. लेकिन ऐसा करने से फ्रिज से निकलने वाली गर्मी ठीक से बाहर नहीं निकलती और कंप्रेशर पर ज्‍यादा लोड बढ़ता है और इससे वो बिजली की खपत भी ज्‍यादा करता है. रेफ्रिजरेटर को कम से कम दीवार से डेढ़ फिट की दूरी पर रखें. साथ हीस्लो या मीडियम मोड पर रखें. जब तक बहुत जरूरी न हो, फुल मोड पर न रखें.

Add Zee Business as a Preferred Source

इंडिकेटर को हटवाएं

घर की वायरिंग कराते समय तमाम लोग कमरे में इंडिकेटर लगवा लेते हैं. लेकिन अगर आप गौर करें तो ये इंडिकेटर आपको सिर्फ इतना बताता है कि बिजली आ रही है या नहीं. ये छोटा सा इंडिकेटर भी लगातार चलते हुए काफी बिजली कन्‍ज्‍यूम करता है. जिन घरों में लाल रंग का फिलामेंट का पुराना इंडिकेटर होता है वह करीब 5 वॉट का होता है. अगर घर में 10 इंडिकेटर लगे हैं तो मतलब 50 वॉट बिजली का खर्च. दिन भर में 20 घंटे भी बिजली रहती है तो 1 यूनिट प्रति दिन खर्च होगी. इसलिए इन इंडिकेटर को हटवाकर आप बिजली की बचत कर सकते हैं.

टीवी का स्विच बंद करें

अक्‍सर लोग दिन में या रात में जब भी टीवी देखते हैं और उन्‍हें आलस आ जाए तो वो टीवी को रिमोट से ही बंद कर देते हैं. लेकिन आपको टीवी का स्विच बंद करना चाहिए. रिमोट से टीवी बंद करने पर उसकी सिर्फ स्‍क्रीन क्‍लोज होती है. अंदर के फंक्‍शन चालू रहते हैं और वो लगातार बिजली की खपत करते रहते हैं.

AC के बिल को कंट्रोल करेंगे ये टिप्‍स

  • एसी को कमरे के हिसाब से ही लगवाएं मतलब अगर आपके कमरे में 1 टन के एसी से काम चलता है, तो वही लगवाएं. आप जितना ज्‍यादा टन का एसी लगवाएंगे, बिल भी उतना ज्‍यादा आएगा.
  • AC के तापमान को जितना ज्‍यादा कम रखते हैं, कंप्रेसर उतनी ही तेजी से काम करता है और आपके बिजली का बिल भी उतना तेजी से बढ़ता है. आप चाहें तो तापमान बढ़ाकर हर डिग्री पर बिजली को बचा सकते हैं.
  • अगर आप एसी वाले कमरे में लंबा समय बिता रहे हैं, तो आप एसी को कुछ घंटों के लिए चालू रखें और जब कमरा ठंडा हो जाए तो एसी को बंद कर दें. ज्यादातर लोग एसी को रिमोट से तो ऑफ कर देते हैं, लेकिन पावर बंद करें. जरूरत पड़ने पर फिर से चला लें. ऐसा करके भी आप अपने बिल को नियंत्रित कर सकते हैं.
  • कई बार एसी की सर्विस न हो पाने से वो ठीक से कूलिंग नहीं करता. ऐसे में आपको एसी कम टेम्‍प्रेचर पर और ज्‍यादा देर तक चलाना होता है. इसके कारण भी बिल बढ़ता है. इसलिए समय-समय पर एसी की सर्विस करवाते रहें.
  • एसी चलाते समय आप टाइमर का इस्‍तेमाल करें. इससे एक निश्चित समय के बाद आपका एसी खुद ही बंद हो जाएगा.आपकी नींद भी खराब नहीं होगी और आपके बिल की भी बचत होगी.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6