&format=webp&quality=medium)
International Whiskey Day: व्हिस्की के शौकीन तो दुनिया में बहुत लोग हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बोतल व्हिस्की की कीमत करोड़ों में भी हो सकती है? दुनिया में कई लग्जरी ब्रांड्स व्हिस्की बनाते हैं, लेकिन कुछ व्हिस्की ऐसी होती हैं जो सिर्फ सुपर रिच लोगों के लिए बनी होती हैं. इनमें से कई व्हिस्की की कीमत लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों में होती है. ये स्पेशल एडिशन व्हिस्की होती हैं, जिनका डिस्टिलिंग प्रोसेस काफी यूनिक होता है और इनकी पैकेजिंग भी खास होती है.
27 मार्च (गुरुवार) को इंटरनेशनल व्हिस्की डे है. कुछ व्हिस्की इतनी खास होती हैं कि इनकी कीमत लग्जरी कारों से भी ज्यादा होती है! इनमें पहला नाम Isabella’s Islay का है, जिसकी कीमत $6.2 मिलियन (लगभग ₹51 करोड़)है. इस बोतल पर 8,500 हीरे और 300 रुबी जड़े होते हैं. वहीं, Hanyu Ichiro’s Full Card Series की कीमत $1.52 मिलियन(लगभग ₹12.5 करोड़) है.इसकी सिर्फ 54 बोतलें बनी थीं, जो अब कलेक्टर्स के लिए बेहद खास हैं.
The Macallan Michael Dillon 1926 की कीमत $1.53 मिलियन (लगभग ₹12.6 करोड़) है. इसे 60 साल तक स्टोर किया गया, और इसकी पेंटिंग को एक फेमस आर्टिस्ट ने डिजाइन किया. महंगी व्हिस्कियों में The Emerald Isle Collection की कीमत $2 मिलियन (लगभग ₹16.5 करोड़) है. साथ ही The Macallan 1926 का प्राइस $1.9 मिलियन (लगभग ₹15.7 करोड़) है. इन महंगी व्हिस्की की कीमत साल दर साल बढ़ती रहती है, कई बिजनेसमैन और इन्वेस्टर्स इसे एक असेट के तौर पर खरीदते हैं.
इन व्हिस्की की कीमत ज्यादा होने के पीछे कई वजह होती हैं. पहला, ये काफी पुराने बैच की व्हिस्की होती हैं, जो दशकों तक स्टोर की जाती हैं. दूसरा, इनकी पैकेजिंग में गोल्ड और डायमंड जैसे कीमती मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है. तीसरा, इनका लिमिटेड एडिशन होता है, यानी ये बेहद कम मात्रा में बनाई जाती हैं.