&format=webp&quality=medium)
बीते कुछ वर्षों में हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर तमाम लोग जागरुक हुए हैं. लेकिन Critical Illness Insurance को लेकर लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है. क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान (Critical Illness Insurance Plan) कैंसर, हार्टअटैक जैसी क्रिटिकल कंडीशन में आपका साथ निभाता है. आज के समय में जिस तरह का लाइफस्टाइल लोग जी रहे हैं, ऐसे में ये कंडीशन कब किसके सामने आ जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता.
एक बार अगर ऐसी समस्या किसी के सामने आती है, तो इलाज में इतना पैसा खर्च होता है कि इंसान कई बार बर्बादी की कगार पर भी पहुंच जाता है. लेकिन अगर आप पहले से अपने पास इस तरह के इंश्योरेंस प्लान को रखते हैं, तो ऐसे क्रिटिकल हालातों से आप फाइनेंशियली आसानी से फाइट कर लेंगे. ऐसे में आप मरीज को बेहतर इलाज भी दिला पाएंगे और खुद भी Financial Crisis नहीं झेलेंगे. यहां जानिए क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान के बारे में-
क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस में हार्ट अटैक, कैंसर, किडनी फेल, पैरालिसिस, ट्यूमर, कोमा, अंग प्रत्यारोपण जैसी गंभीर समस्याओं को कवरेज दिया जाता है, ये वो बीमारियां हैं जो आमतौर पर आपके शरीर के प्रमुख अंगों को प्रभावित करती हैं और जिनके लिए लंबे समय तक चलने वाले इलाज की जरूरत होती है.
अगर आप क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने जा रहे हैं तो उसके नियम व शर्तों को अच्छे से पढ़ लें. इसके साथ ही अपने परिवार की मेडिकल हिस्ट्री, पर्सनल हेल्थ कंडीशन और बीमारी के होने के जोखिम को भी पहले अच्छे से समझें और सारी स्थितियों का विश्लेषण करने के बाद ही पॉलिसी का चुनाव करें.