&format=webp&quality=medium)
नया साल 2026 एंटरटेनमेंट के मामले में धमाकेदार शुरुआत कर चुका है. जनवरी के पहले ही दिन ‘इक्कीस’ रिलीज हो गई, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. साल के पहले महीने में थिएटर्स में एक के बाद एक बड़ी और दिलचस्प फिल्में आने वाली हैं. वॉर ड्रामा, हॉरर-कॉमेडी, पॉलिटिकल थ्रिलर, भक्ति, एक्शन और कॉमेडी- हर जॉनर का फुल डोज दर्शकों को मिलने वाला है. अगर आप भी मूवी लवर हैं, तो जनवरी 2026 आपके लिए टोटल पैसा वसूल महीना साबित हो सकता है.
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ‘इक्कीस’ एक बायोपिक वॉर ड्रामा है. ये फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाती है. अगस्त्य नंदा की ये बड़े पर्दे पर पहली फिल्म है. दिवंगत धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म है, जबकि जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं.
प्रभास की ‘द राजा साब’ एक हॉरर कॉमेडी एक्शन फैंटेसी फिल्म है. कहानी एक ऐसे नौजवान की है, जो अपनी पुश्तैनी हवेली से जुड़ा खौफनाक सच जान लेता है. संजय दत्त, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल इस फिल्म का हिस्सा हैं.
थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ हिंदी में ‘जन नेता’ नाम से रिलीज हो रही है. ये एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी हैं. कहानी एक पूर्व पुलिस अफसर की है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर लोगों का नेता बन जाता है.
ये एक गुजराती भक्ति ड्रामा फिल्म है, जो अब हिंदी में रिलीज हो रही है. कहानी एक गरीब रिक्शा ड्राइवर की है, जिसे भगवान कृष्ण के दर्शन होते हैं और उसकी जिंदगी की दिशा बदल जाती है. फिल्म वैसे तो 10 अक्टूबर 2025 को गुजराती में रिलीज हो चुकी है. लेकिन अब 9 जनवरी 2026 को इसे हिंदी-डब वर्जन में रिलीज किया जा रहा है.
‘राहु केतु’ एक कॉमेडी फिल्म है, जो ज्योतिष और किस्मत के खेल को मॉडर्न एडवेंचर के साथ जोड़ती है. पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा इसमें लीड रोल में हैं.
ये एक कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें एक रहस्यमयी बैग और कई अजीब हालात कहानी को मजेदार बनाते हैं. आशुतोष राणा और अनंत वी जोशी अहम किरदारों में हैं.
वीर दास के निर्देशन में बनी ये डार्क कॉमेडी एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो इंटरनेशनल जासूस बनना चाहता है. मिथिला पालकर, शारिब हाशमी और इमरान खान की वापसी इसे खास बनाती है. आमिर खान का कैमियो भी चर्चा में है.
ये फिल्म एक आर्मी अफसर की कहानी दिखाती है, जो असम में बिहू के दौरान आतंकी साजिश को नाकाम करने की कोशिश करता है. एक्शन और देशभक्ति इसका बड़ा प्लस पॉइंट है.
‘मायासभा’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जहां सच और भ्रम की रेखा मिट जाती है. जावेद जाफरी अहम भूमिका में हैं.
ये हॉलीवुड की पोस्ट-एपोकैलिप्टिक हॉरर फिल्म है, जो हिंदी में भी रिलीज हो रही है. ‘28 डेज लेटर’ सीरीज की ये चौथी किस्त है.
मलयालम एक्शन-कॉमेडी फिल्म, जिसमें दोस्ती, रेसलिंग और मजेदार लड़ाइयों का तड़का है. ममूटी का कैमियो भी इसमें देखने को मिलेगा.
‘बॉर्डर 2’ जनवरी 2026 की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ये फिल्म 1971 के युद्ध की अनकही कहानियां दिखाएगी.
‘ह्यूमन कोकेन’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक कैब ड्राइवर का छोटा सा सफर उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा खतरा बन जाता है.
Q1. जनवरी 2026 में कुल कितनी फिल्में रिलीज हो रही हैं?
जनवरी 2026 में कुल 13 फिल्में थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं.
Q2. जनवरी की सबसे बड़ी रिलीज कौन सी है?
‘बॉर्डर 2’ और ‘इक्कीस’ को महीने की सबसे बड़ी रिलीज माना जा रहा है.
Q3. क्या हॉलीवुड फिल्म भी जनवरी 2026 में रिलीज होगी?
हां, ‘28 Years Later: The Bone Temple’ हिंदी में भी रिलीज होगी.
Q4. थलपति विजय की आखिरी फिल्म कौन सी है?
‘जन नायगन’ थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है.