&format=webp&quality=medium)
शिवभक्तों के लिए IRCTC घूमने का बहुत अच्छा मौका लेकर आया है. अगर आप ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस पैकेज के जरिए एक साथ 5 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकते हैं. साथ ही आपको इस यात्रा में शिरड़ी साईं बाबा के दर्शन का भी मौका मिलेगा. इसके लिए IRCTC ने कुछ समय पहले ही एक पैकेज लॉन्च किया है. पैकेज का नाम है- ‘PANCHA JYOTHIRLINGA YATRA'. ये एक एयर टूर है. पैकेज की शुरुआत 11 नवंबर 2024 को चेन्नई से होगी.
5 दिन, 4 रात के इस पैकेज में आपको भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, औंधा नागनाथ ज्योतिर्लिंग, परली वैजनाथ धाम के दर्शन करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा आपको शिरड़ी में साईं बाबा के दर्शन भी कराए जाएंगे. पैकेज की शुरुआत 32,700 रुपए से की गई है, जिसमें कई तरह की सुविधाएं शामिल हैं.
Triple Occupancy के साथ पैकेज की शुरुआत 32,700 रुपए से की गई है. डबल और सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए रेट अलग हैं. अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं.