&format=webp&quality=medium)
ICC World Cup 2023 का आज गुरुवार 5 अक्टूबर से आगाज होने जा रहा है. ये टूर्नामेंट 19 नवंबर तक चलेगा. विश्व कप में नॉकआउट समेत कुल 48 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 45 लीग मैच होंगे. पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच होगा. क्रिकेट प्रेमियों को वर्ल्ड कप (ICC World Cup) का खासतौर पर इंतजार रहता है. लेकिन इस बार क्रिकेट का खुमार गूगल पर भी नजर आया है. वर्ल्ड कप ओपनिंग डे पर गूगल ने खास डूडल (Google Doodle on ICC World Cup) बनाया है.
गूगल ने ये डूडल एनिमेटेड फॉर्म में तैयार किया है. इस डूडल में दो बतख क्रिकेट स्टेडियम में अपने पंखों में बल्ला लिए पिच पर दौड़ते हुए नजर आ रही हैं. इसके अलावा Google ने अपनी स्पेलिंग में भी Cricket Bat का इस्तेमाल किया है. इसमें L की जगह पर बल्ले को बनाया गया है. इस गूगल डूडल को सोशल मीडिया पर शेयर करने का विकल्प भी दिया गया है.
बता दें वनडे वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण है. भारत में आयोजित हो रहे इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. 46 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 48 मैच होने हैं. इन्हें अलग-अलग शहरों के 10 स्टेडियम में खेला जाएगा. आज टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मुकाबले के साथ होगी.
वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मुकाबलों की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी पल्स हॉटस्टार पर की जाएगी.
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (अहमदाबाद)
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (हैदराबाद)
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला)
अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली)
एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)
इकाना क्रिकेट स्टेडियम (लखनऊ)
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (पुणे)
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु)
वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)
ईडन गार्डंस (कोलकाता).
5 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड- अहमदाबाद
6 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स- हैदराबाद
7 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- धर्मशाला
7 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका- दिल्ली
8 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई
9 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम नीदरलैंड्स- हैदराबाद
10 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश-धर्मशाला
10 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका- हैदराबाद
11 अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली
12 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका- लखनऊ
13 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश- चेन्नई
14 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान- अहमदाबाद
15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली
16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका- लखनऊ
17 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स- धर्मशाला
18 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम अफगानिस्तान- चेन्नई
19 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश- पुणे
20 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- बेंगलुरू
21 अक्टूबर: नीदरलैंड्स बनाम श्रीलंका- लखनऊ
21 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका- मुंबई
22 अक्टूबर: भारत बनाम न्यीज़ीलैंड- धर्मशाला
23 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान- चेन्नई
24 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश- मुंबई
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स-दिल्ली
26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका- बेंगलुरू
27 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका- चेन्नई
28 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड- धर्मशाला
28 अक्टूबर: नीदरलैंड्स बनाम बांग्लादेश- कोलकाता
29 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड- लखनऊ
30 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका- पुणे
31 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश- कोलकाता
1 नवंबर: न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका- पुणे
2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका- मुंबई
3 नवंबर: नीदरलैंड्स बनाम अफगानिस्तान- लखनऊ
4 नवंबर: न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान- बेंगलुरू
4 नवंबर: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया- अहमदाबाद
5 नवंबर: भारत बनाम साउथ अफ्रीका- कोलकाता
6 नवंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका- दिल्ली
7 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान- मुंबई
8 नवंबर: इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स- पुणे
9 नवंबर: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका- बेंगलुरू
10 नवंबर: साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान- अहमदाबाद
11 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- पुणे
11 नवंबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान- कोलकाता
12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड्स- बेंगलुरू
15 नवंबर: सेमीफाइनल 1- मुंबई
16 नवंबर: सेमीफाइनल 2- कोलकाता
19 नवंबर: फाइनल- अहमदाबाद.