Heat Wave से इन लोगों को होता है सबसे ज्‍यादा खतरा, बचाव के लिए करें ये उपाय

मौसम विभाग ने तमाम जगहों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. हीट वेव के दौरान सेहत का भी खास खयाल रखने की जरूरत पड़ती है क्‍योंकि ऐसे में हीट स्‍ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्‍याओं का रिस्‍क बढ़ जाता है. 
Heat Wave से इन लोगों को होता है सबसे ज्‍यादा खतरा, बचाव के लिए करें ये उपाय

गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. आसमान से आग बरस रही है. देश के तमाम हिस्‍सों में पारा 40 के पार है, वहीं कुछ जगहों पर तो 45 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने तमाम जगहों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. हीट वेव के दौरान सेहत का भी खास खयाल रखने की जरूरत पड़ती है क्‍योंकि ऐसे में हीट स्‍ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्‍याओं का रिस्‍क बढ़ जाता है. जानिए कुछ वो सावधानियां जो इस भीषण गर्मी के बीच बरतना बहुत जरूरी है, वरना आपके लिए समस्‍या बढ़ सकती है.

हीट वेव से इन लोगों को ज्‍यादा खतरा

वैसे तो हीट वेव किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है, लेकिन जिनकी इम्‍युनिटी वीक है जैसे बुजुर्ग, बच्‍चे, बीमार लोग आदि को विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए. इसके अलावा गर्भवती महिलाएं, मजदूर और जो लोग फील्‍ड वर्क करते हैं, उनको भी हीट वेव के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

हो सकती हैं ये समस्‍याएं

लू की चपेट में आकर कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं. ऐसे में डायरिया की समस्‍या, चक्‍कर, सिर में दर्द, कमजोरी, शरीर में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, बहुत ज्‍यादा पसीना आना आदि. वहीं स्थिति गंभीर होने पर तेज बुखार, शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाना, दिल की धड़कन तेज हो जाना, कंफ्यूजन, असंतुलन और दौरे की स्थिति, त्‍वचा पर चकत्‍ते, बेहोशी आदि लक्षण सामने आ सकते हैं.

बचाव के लिए क्‍या करें

  • ज्यादा से ज्यादा पानी और लिक्विड डाइट जैसे छाछ, लस्सी, कच्चा आम का पना, शिकंजी, नारियल पानी वगैरह लें.
  • ज्यादा तेल, मसाला और गरिष्ठ भोजन व बाहर खाने से बचें.
  • ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें. तेज धूप में निकलने से बचें और अगर निकलना बहुत जरूरी हो तो शरीर को अच्छी तरह कवर करके और घर से पानी पीने के बाद निकलें.
  • पानी या शिकंजी को अपने साथ रखें.
  • धूप में छाते का इस्‍तेमाल करें. धूप से आकर तुरंत पानी या कुछ ठंडा न लें.
  • फ्रिज के ठंडे पानी की जगह मटके का पानी पीएं.
  • समस्‍या ज्‍यादा बढ़ जाए तो लापरवाही न करें. विशेषज्ञ से परामर्श करें.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6