Friendship Day 2025: दोस्‍त को देना है गिफ्ट तो कुछ ऐसा दीजिए जो वो सोच भी न सके...यहां मिलेंगे वो यूनिक आइडियाज

भारत में हर साल अगस्‍त के महीने के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस साल ये दिन 3 अगस्‍त को मनाया जाएगा. अगर आप इस मौके पर अपने दोस्‍त को कोई गिफ्ट देकर उसे थैंक्‍यू बोलना चाहते हैं तो यहां जानिए यूनिक गिफ्ट आइडियाज के बारे में.
Friendship Day 2025: दोस्‍त को देना है गिफ्ट तो कुछ ऐसा दीजिए जो वो सोच भी न सके...यहां मिलेंगे वो यूनिक आइडियाज

Friendship Day 2025: दोस्‍ती एक ऐसा रिश्‍ता है जो आपको जन्‍म के साथ नहीं मिलता, इसे आप खुद चुनते हैं. अगर सच्‍चा दोस्‍त आपके पास हो तो आपकी ताकत डबल हो जाती है क्‍योंकि वो उस समय भी आपके साथ होता है, जब आपके अपने भी साथ छोड़ देते हैं. सबसे बड़ी बात कि इस रिश्‍ते में किसी तरह की शर्तें नहीं होतीं. अगर आपके पास भी ऐसा कोई दोस्‍त है तो उसे सच्‍चे दिल से थैंक्‍यू कहने का दिन है फ्रेंडशिप डे.

भारत में हर साल अगस्‍त के महीने के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस साल ये दिन 3 अगस्‍त को मनाया जाएगा. अगर आप इस मौके पर अपने दोस्‍त को कोई गिफ्ट देकर उसे थैंक्‍यू बोलना चाहते हैं तो यहां जानिए वो यूनिक गिफ्ट आइडियाज जिनके बारे में उसे कोई आइडिया शायद ही हो.

Add Zee Business as a Preferred Source

फोटो कैलेंडर बनवाएं

फोटो कैलेंडर भी एक बेहतरीन आइडिया है. इस कैलेंडर पर आप अपने दोस्त की उसके खास दोस्तों के साथ खास लम्‍हों और मस्‍ती करते हुए तस्‍वीर को छपवाएं. आप वॉल कैलेंडर नहीं बनवाना चाहते तो टेबिल कैलेंडर बनवा सकते हैं. तस्‍वीर के साथ एक बेहतरीन कोट और कुछ यादगार चीजें भी छपवा सकते हैं. यकीन मानिए इस गिफ्ट को देखकर वो बहुत खुश होगा.

मैमोरी बुक दें

आप अपने दोस्त के लिए मैमोरी बुक तैयार कर सकते हैं. उसके बचपन से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें लें और कुछ अपने साथ वाली तस्वीरें लें. साथ ही उसके परिवार से जुड़े बचपन से लेकर अब तक की खास तस्‍वीरें भी ले सकते हैं. इन्‍हें आप उसके घर से कलेक्‍ट कर सकते हैं. इसके बाद कलर्ड मोटे पेज पर उन तस्वीरों को लगाएं और साथ में हर तस्वीर का कैप्शन लिखें. कवर पेज पर अपनी और उसकी साथ वाली तस्वीर लगाएं. सबसे पीछे के पेज पर वो लिखें जो आप उसके बारे में सोचते हैं.

कॉफी मग पर बनवाएं वर्ड क्लाउड

आप अपने दोस्‍त के लिए कॉफी मग पर वर्ड क्‍लाउड बनवा सकते हैं. वर्ड क्‍लाउड बनवाने के लिए आप अपने दोस्त के रोजमर्रा में बोले जाने वाले शब्दों को किसी डायरी पर लिख लें यानी वो शब्‍द जिन्‍हें वो अक्‍सर लोगों से या आपसे बोलता या बोलती है. आपको ऐसे शब्‍दों की लिस्‍ट तैयार करनी है जो उसकी जुबां पर हमेशा रहते हैं. जिन्‍हें पढ़ने के बाद ही लोगों को समझ में आ जाए कि ये कौन बोलता है. इन शब्दों का संग्रह लेकर आप कॉफी मग पर प्रिंट करा लें और साथ में उसकी एक तस्‍वीर को प्रिंट करवाकर दोस्‍त का वो नाम भी लिखवाएं, जो दोस्‍तों के बीच पॉपुलर है. यकीन मानिए ये ऐसा गिफ्ट है जो दोस्‍त को पसंद भी आएगा और उसका इमोशनल भी करेगा.

टाइल्स पर बनाएं फोटोफ्रेम

कुछ अलग और यूनीक करना चाहते हैं तो एक तरीका ये है कि आप मार्केट से एक टाइल्स का बड़ा पीस लेकर उसपर अपने फ्रेंड की फोटो का कोलॉज प्रिंट करवा सकती हैं. साथ में अपनी फीलिंग्स का नोट भी उस पर पब्लिश करवा सकते हैं. हालांकि ये गिफ्ट थोड़ा भारी होगा और आपको इसकी हिफाजत भी ध्‍यान से करनी होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6