&format=webp&quality=medium)
त्योहारी सीजन में हर किसी को डिस्काउंट, ऑफर्स और सेल का इंतजार रहता है. दिवाली, धनतेरस या क्रिसमस जैसे मौकों पर Amazon, Flipkart और Myntra जैसी वेबसाइट्स पर बंपर सेल चलती है. लेकिन इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ जाते हैं. ऐसे में आप बेशक सेल का मजा लें, लेकिन सतर्क भी रहें. जानिए वो 6 जरूरी बातें जो ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त आपको ध्यान में रखनी चाहिए, ताकि आपकी मेहनत की कमाई गलत हाथों में न जाए.
ऑनलाइन ठगी का सबसे आसान तरीका है फेक वेबसाइट बनाना. स्कैमर लोग असली साइट्स के जैसे डोमेन बनाकर यूज़र्स से पेमेंट डीटेल्स चुरा लेते हैं. इसलिए हमेशा Amazon, Flipkart, Myntra, Tata Cliq, Ajio जैसी ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट से ही खरीदारी करें. वेबसाइट का URL ध्यान से चेक करें. वो “https://” से शुरू होना चाहिए और उसमें कोई स्पेलिंग मिस्टेक नहीं होनी चाहिए.
फेस्टिव ऑफर या डिस्काउंट के नाम पर कॉल आने पर अपनी डेबिट/क्रेडिट कार्ड डीटेल्स या OTP कभी शेयर न करें. ऐसे में फ्रॉड के चांस बढ़ जाते हैं. स्मार्ट शॉपर वही है जो कार्ड की जानकारी सिर्फ ऑफिशियल पेमेंट गेटवे पर ही दर्ज करता है.
सोशल मीडिया पर मिलने वाले "Limited Time Offer" या "70% OFF Only Today" जैसे लिंक पर क्लिक करने से बचें. ये अक्सर फिशिंग लिंक होते हैं जो आपको नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं. अगर ऑफर बहुत आकर्षक लग रहा है, तो पहले उस ब्रांड की वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई करें. असली ई-कॉमर्स वेबसाइट्स आमतौर पर लिंक के जरिए पेमेंट नहीं मांगतीं.
हर वेबसाइट पर SSL (Secure Socket Layer) सर्टिफिकेट होता है, जिससे डेटा एन्क्रिप्ट रहता है. पेमेंट करने से पहले ब्राउज़र के एड्रेस बार में ‘लॉक’ का निशान जरूर देखें. अगर वो गायब है, तो वहां पेमेंट करना रिस्की हो सकता है.
कैफे, एयरपोर्ट या मॉल के फ्री Wi-Fi पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने से बचें. साइबर अपराधी ऐसे नेटवर्क पर डेटा इंटरसेप्ट कर सकते हैं और आपकी बैंक डिटेल्स चुरा सकते हैं. हमेशा अपने मोबाइल डेटा या प्राइवेट Wi-Fi पर ही पेमेंट करें.
हर ट्रांजैक्शन के बाद बैंक से आने वाले SMS या ईमेल अलर्ट को इग्नोर मत करें. अगर कोई ट्रांजैक्शन आपने नहीं किया, तो तुरंत बैंक की कस्टमर केयर या साइबर सेल (www.cybercrime.gov.in) में शिकायत दर्ज करें. पासवर्ड और PIN हर 3 महीने में बदलें और कभी भी वही पासवर्ड कई अकाउंट्स में इस्तेमाल न करें.